कंपनी पर केनरा बैंक से विभिन्न फंड आधारित और गैर-फंड आधारित ऋण सुविधाएं लेकर 1109 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। सीबीआई ने 1109 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में शनिवार को उत्तराखंड के काशीपुर में एक फैक्टरी में छापा मारा। यह कार्रवाई ओडिशा की कंपनी गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में की गई है। काशीपुर की यह फैक्टरी गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के लिए महत्वपूर्ण उपकरण बनाती है। सीबीआई ने इस कार्रवाई में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और ओडिसा में भी छापे मारे हैं। सीबीआई के अनुसार कंपनी पर केनरा बैंक से विभिन्न फंड आधारित और गैर-फंड आधारित ऋण सुविधाएं लेकर 1109 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। जांच में आरोप है कि कंपनी ने अधिक ऋण हासिल करने के लिए स्टॉक का मूल्य बढ़ाकर दिखाया, व्यापारिक देनदारियों के आंकड़ों में हेराफेरी की, वित्तीय विवरणों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया। इसके बाद मिले ऋण की राशि का दुरुपयोग व अन्य स्थानों पर हस्तांतरण किया। साथ ही खातों को नियमित दिखाने के लिए कथित तौर पर फर्जी वित्तीय लेनदेन भी किए गए, जिससे बैंक को भारी नुकसान हुआ। सीबीआई ने विशेष न्यायाधीश, सीबीआई, भुवनेश्वर के तलाशी वारंट के आधार पर ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और उत्तराखंड में कुल छह स्थानों पर छापे मारे गए। उत्तराखंड में जिला ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित कंपनी की मैनुफैक्चरिंग यूनिट की तलाशी ली गई। यहां से सीबीआई ने महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। इसके अलावा भुवनेश्वर में निदेशकों के आवास, कोलकाता स्थित कंपनी के पंजीकृत कार्यालय और तमिलनाडु के तिरुवल्लूर और ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित उत्पादन इकाइयों में भी कार्रवाई की गई है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *