काशीपुर। कुमायूँ वैश्य सभा महिला शाखा की ओर से वर्ष 2025-26 के सेवा कार्यों के अंतर्गत जसपुर बस अड्डे के सामने सहोता अस्पताल के पास आमजन की सुविधा के लिए लगभग तीन लाख रुपये की लागत से निर्मित यात्री शेड का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। नगर निगम महापौर दीपक बाली ने फीता काटकर शेड का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने महिला शाखा की जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवा से जुड़े ऐसे कार्य अन्य सामाजिक संगठनों के लिए भी प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों तथा अन्य राहगीरो को अब धूप और बारिश से राहत मिलेगी, जिससे उन्हें काफी सुविधा होगी।

कार्यक्रम में कुमायूँ वैश्य सभा महिला शाखा की अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल, सचिव अनीता बंसल तथा कोषाध्यक्ष कविता गोयल ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

महिला शाखा की सचिव अनीता बंसल ने कहा कि संस्था हमेशा समाजसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है। सहोता अस्पताल के सामने बनाए गए इस यात्री शेड का उद्देश्य मरीजों, उनके परिजनों और राहगीरों को मौसम की मार से बचाकर उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी महिला शाखा जनहित से जुड़े सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।

लोकार्पण समारोह में सुमन जिंदल, विमला अग्रवाल, उषा सिंघल, आदर्श अग्रवाल, अंजू बंसल, रुचि सिंघल, सविता अग्रवाल, सुशील बंसल, मुनेश बंसल, विनीत सिंघल, राकेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल और आलोक अग्रवाल सहित संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed