उत्तराखंड परिवहन निगम ने एनआईसी के सहयोग से यात्रियों को मेट्रो की तर्ज पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी टिकट बुक करने की सुविधा देने की योजना बनाई है। रोडवेज बसों के टिकट व्हाट्सएप के माध्यम से भी मिल सकेंगे। परिवहन निगम प्रबंधन मेट्रो की तर्ज पर यह सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है।प्रदेश में परिवहन निगम की बसों में प्रतिदिन औसतन 90 हजार यात्री सफर करते हैं। रोडवेज बसों में टिकट प्राप्त करने के दो साधन हैं।

इसमें एक ऑनलाइन टिकट बुक होता है और दूसरा बस में कंडक्टर टिकट देते हैं। अब परिवहन निगम ने एनआईसी के सहयोग से यात्रियों को मेट्रो की तर्ज पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी टिकट बुक करने की सुविधा देने की योजना बनाई है। रोडवेज महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह बताते हैं कि परिवहन निगम व्हाट्सएप नंबर जारी करेगा। इस नंबर पर संदेश भेजते ही यात्रा संबंधी जानकारी भरने का विकल्प आएगा। इसके बाद किराया भुगतान के लिए क्यूआर कोड उपलब्ध होगा। क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर यात्री के व्हाट्सएप पर एक क्यूआर आधारित ई-टिकट भेज दिया जाएगा।

बस में कंडक्टर इस क्यूआर कोड-बारकोड को स्कैन करेगा, जिसके बाद टिकट से संबंधित सभी विवरण उसके डिवाइस पर दिखाई देंगे। यह सुविधा केवल उन बसों में मिल सकेगी, जिनमें ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा है। इस सुविधा को शुरू करने के लिए एनआईसी से बातचीत हुई है। इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।

इसके साथ ही सर्वर को लेकर भी तकनीकी दिक्कत आती है, उसको भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञात हो कि बीते दिनों परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए नए प्रयास करने का निर्देश दिया था।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed