
नई खेल नीति में केंद्र की खेल नीति का समावेश करते हुए उत्तराखंड के परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति कैसी हो इस बारे में विभाग जल्द आम लोगों के सुझाव आमंत्रित करेगा। प्रदेश की खेल नीति में क्या नई चीजें शामिल की जानी चाहिए, अब आप भी इस पर अपनी राय दे सकते हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को विभागीय बैठक में नई खेल नीति तैयार करते समय आम लोगों, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों के सुझाव आमंत्रित करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक के बाद मंत्री ने बताया कि नई खेल नीति में केंद्र की खेल नीति का समावेश करते हुए उत्तराखंड के परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति कैसी हो इस बारे में विभाग जल्द आम लोगों के सुझाव आमंत्रित करेगा। उपयुक्त सुझावों को नई खेल नीति का हिस्सा बनाया जाएगा और अच्छे सुझाव देने वाले लोगों को सम्मानित करने की भी योजना है। बैठक में खेल विश्वविद्यालय की तैयारी में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने के मामले में तेजी से कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इन खिलाड़ियों में से कुछ को खेल अकादमियों में भी समायोजित करने की तैयारी की जा रही है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
