काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद के चलते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच वर्षों के कार्यकाल को विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियों भरा बताया है।
महापौर श्री बाली ने कहा है कि एक जनप्रतिनिधि और काशीपुर का महापौर होने के नाते मेरा मानना है कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यकाल केवल योजनाओं और घोषणाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अनेक महत्वपूर्ण निर्णय धरातल पर उतरते हुए दिखाई दिए जिन्होंने उत्तराखंड को राष्ट्रीय पटल पर छा दिया ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा सोच, दृढ़ इच्छाशक्ति और संवेदनशील नेतृत्व का परिचय देते हुए उत्तराखंड को नई दिशा देने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने तथा प्रशासन को अधिक जवाबदेह बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए हैं। नकल विरोधी कानून लागू कर युवाओं के भविष्य की रक्षा का जो प्रयास किया गया, उसने पूरे देश में उत्तराखंड की अलग पहचान बनाई है।
समान नागरिक संहिता लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय मुख्यमंत्री धामी के साहसिक नेतृत्व का परिचायक है। उत्तराखंड इस दिशा में देश का पहला राज्य बना । इसके साथ ही धर्मांतरण विरोधी कानून को और प्रभावी बनाने तथा कानून का राज स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की व्यापक चर्चा हुई।धामी सरकार ने धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल रखा। चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं में सुधार, पर्यटन सुविधाओं का विस्तार तथा प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था दोनों को नई गति मिली है।
राज्य में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित निवेश सम्मेलन के माध्यम से उद्योगों को आकर्षित करने का प्रयास किया गया। सरकार का लक्ष्य युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना और उत्तराखंड को औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। सड़क, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी विकास से जुड़ी अनेक परियोजनाओं पर भी तेजी से कार्य हुआ है।काशीपुर जैसे औद्योगिक और व्यापारिक नगर को भी इस विकास यात्रा का लाभ मिला है। नगर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़क नेटवर्क, स्वच्छता, पेयजल तथा अन्य विकास कार्यों को गति मिली है। राज्य सरकार के सहयोग से स्थानीय विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में सकारात्मक वातावरण बना है। महापौर श्री बाली ने कहा कियह भी सत्य है कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य के सामने पलायन, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, आपदा प्रबंधन तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने जैसी चुनौतियां मौजूद हैं लेकिन मेरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार इन चुनौतियों का भी प्रभावी समाधान करने में लगातार गतिमान है।श्री बाली ने कहा कि
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यकाल में यह संदेश दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, पारदर्शी प्रशासन और जनता के प्रति जवाबदेही के साथ विकास की नई इबारत लिखी जा सकती है। उन्होंने उत्तराखंड की सांस्कृतिक अस्मिता, युवाओं के भविष्य और विकास की संभावनाओं को साथ लेकर आगे बढ़ने का सफल प्रयास किया है इसलिए मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में भी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, निवेश, रोजगार, पर्यटन और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा तथा हमारा राज्य देश के अग्रणी राज्यों में अपनी सशक्त पहचान कायम करेगा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
