खटीमा 05 जुलाई 2026 (सूचना)- उत्तराखंड के श्रद्धालुओं, विशेषकर सिख समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए टनकपुर से महाराष्ट्र स्थित पवित्र तख्त श्री हज़ूर साहिब, नांदेड़ के लिए सीधी रेल सेवा प्रारंभ किए जाने पर सिख समाज ने लोहियाहेड हैलीपेड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पहल से उत्तराखंड सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं को गुरु की नगरी नांदेड़ साहिब की यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगमता और सुविधा के साथ करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इस जनहितकारी निर्णय को आस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ा ऐतिहासिक कदम बताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन और बेहतर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से अनेक महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। टनकपुर से श्री हज़ूर साहिब, नांदेड़ के लिए सीधी रेल सेवा भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधियों दर्जा मंत्री रंजीत सिंह नामधारी, मनजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, हरबंजन सिंह खिंडा,
जोगा सिंह रंधावा ने मुख्यमंत्री धामी का सम्मान करते हुए उनके प्रति अपना आभार एवं विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए लगातार जनहित के निर्णय लिए जा रहे हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक डॉ0 प्रेम सिंह राणा, सतीश भट्ट, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी , अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, गौरव पाण्डेय, सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।


जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर l

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *