खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय खटीमा भ्रमण के तहत शुक्रवार को खटीमा पहुंचे। लोहियाहेड हेलीपैड पर उन्होंने आम जनता, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि जनता से जुड़े मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई सरकार और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे स्थानीय समस्याओं की वास्तविक जानकारी मिलती है और उनका समाधान तेजी से किया जा सकता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्यमंत्री किशन सिंह किन्ना, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे, भवानी भंडारी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

