प्रदेश प्रभारी जफर मलिक ने सेक्टर और बूथ कमेटियों की समीक्षा, दो नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी
जसपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की संगठनात्मक बैठक गुरुवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, जसपुर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी जफर मलिक शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद कुमार गौतम ने की। प्रदेश प्रभारी के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी जफर मलिक ने सेक्टर एवं बूथ कमेटियों की समीक्षा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के लिए कार्य करने तथा गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक लोगों को बसपा से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मिशन-2027 को ध्यान में रखते हुए अभी से चुनावी तैयारियों में जुटना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जसपुर विधानसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी का विधायक जिताने के लक्ष्य के साथ काम करने का आह्वान किया। बैठक में संगठन विस्तार के तहत मोहम्मद शारिक रजा और प्रीतम सिंह राणा को जसपुर विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी डॉ. बी.एस. गौतम, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार गौतम, मदन पाल गौतम, हरज्ञान सिंह, जाहिद हुसैन मंसूरी, आलम सिंह, जयपाल सिंह, योगराज सैनी, पवन कुमार, प्रीतम सिंह राणा, मोहम्मद शारिक रजा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

