बाजपुर- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिविल जज ने चलाया दीवानी न्यायालय परिसर बाजपुर में स्वच्छता अभियान। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर सचिव ममता पंत के निर्देशन में दीवानी न्यायालय सिविल जज (जूनियर डिवीजन) जसमीत कौर व उपजिला अधिकारी डॉक्टर अमृता शर्मा ने संयुक्त रूप से दीवानी न्यायालय परिसर बाजपुर में चलाया स्वच्छता अभियान। एसडीएमअमृता शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में स्वच्छता अभियान चलाया गया है,साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं साफ सफाई रखने की स्थानीय लोगों से अपील की। इस अवसर पर डिप्टी नाजीर ओम कुमार चौहान परा विधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद,शशिगुप्ता,बृजबाला शर्मा, निशा परवीन, संगीता, शिवानी ममता शर्मा,गीता जोशी आदि मौजूद रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
