देहरादून में 24 जून को अमर उजाला संवाद का आयोजन होने जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां पहुंचेंगी। देश की नामचीन हस्तियों को सुनने का मौका मिलेगा। उत्तराखंड आज विकास, निवेश, पर्यटन, खेल और ऊर्जा के क्षेत्र में नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में जब राज्य अपने भविष्य की दिशा तय कर रहा है, तब जरूरी है कि नीतियों, अनुभवों और विचारों पर खुलकर चर्चा हो। इसी उद्देश्य के साथ अमर उजाला 24 जून को देहरादून में ‘अमर उजाला संवाद उत्तराखंड 2026’ का आयोजन कर रहा है। सतत् विकास की थीम पर आयोजित हो रहे इस संवाद में विभिन्न क्षेत्रों की ऐसी हस्तियां शामिल होंगी, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में न सिर्फ पहचान बनाई है, बल्कि लाखों लोगों को प्रभावित भी किया है।
विकास के रोडमैप व भविष्य की योजनाओं पर रहेगा जोर
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। छात्र राजनीति से सार्वजनिक जीवन की यात्रा तय करने वाले धामी आज राज्य के युवा नेतृत्व का प्रमुख चेहरा बन चुके हैं। रोजगार, निवेश, आधारभूत संरचना और सुशासन से जुड़े उनके कई निर्णय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय रहे हैं। संवाद के मंच से वह उत्तराखंड के विकास रोडमैप, सरकार की प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे।

विश्लेषण से करोड़ों लोगों तक पहुंच क्रिकेट को दी नई दृष्टि
भारत के लिए टेस्ट और एकदिवसीय मैचों में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा चुके आकाश चोपड़ा देवभूमि में 24 जून को आप सबके बीच होंगे। क्रिकेट विश्लेषक और कमेंटेटर आकाश ने क्रिकेट को इस तरह आत्मसात किया है कि संन्यास के बाद भी वह खेल से उतनी ही गहराई से जुड़े हुए हैं। अपने बेबाक विश्लेषण के दम पर चोपड़ा ने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। संवाद में वो ड्रेसिंग रूम से जुड़े रोचक अनुभव साझा करेंगे।

बड़े पर्दे से ओटीटी तक नई पहचान बने अभिषेक
‘स्त्री’ के जना और ‘पाताल लोक’ के हथौड़ा त्यागी जैसे यादगार किरदारों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता एवं कास्टिंग डायरेक्टर अभिषेक बनर्जी भी संवाद का हिस्सा होंगे। ‘मिर्जापुर’, ‘वेद’ और कई चर्चित फिल्मों एवं वेब सीरीज में अपने दमदार अभिनय से उन्होंने अलग पहचान बनाई है। आज वह नई पीढ़ी के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में गिने जाते हैं। संवाद में वे सिनेमा, अभिनय, कास्टिंग और बदलते कंटेंट के दौर पर अपने विचार रखेंगे।

क्शन में मिलेगा।

हरित ऊर्जा से कैसे बदलेगा भविष्य
ऊर्जा क्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञ और सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) के निदेशक संजय शर्मा देश के ऊर्जा भविष्य पर अपनी दृष्टि साझा करेंगे। 3 दशक से अधिक के अनुभव के साथ वे बताएंगे कि सौर ऊर्जा कैसे भारत के हरित विकास, ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की मजबूत आधारशिला बन रही है। साथ ही वे अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं और भारत के ऊर्जा परिवर्तन की दिशा पर भी प्रकाश डालेंगे।

QR Code स्कैन कर बनें संवाद का हिस्सा
अमर उजाला संवाद उत्तराखंड 2026 का हिस्सा बनने के लिए दिए गए क्यू आर कोड को स्कैन करके आज ही पंजीकरण कराएं। पंजीकरण फॉर्म अमर उजाला एप के इवेंट से सेक्शन में मिलेगा।

https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2026/06/19/75_6a34a4a4b98a6.jpg

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *