Oplus_131072

लोगों ने कहा नहीं देखा इतनी तेजी से काम करने वाला ऐसा मेयर

काशीपुर। वैसे तो महापौर दीपक बाली करीब डेढ़ वर्ष पूर्व से शपथ लेते ही विकास के मामले में चौके और छक्के मार ही रहे हैं लेकिन गत दिवस हुई बोर्ड बैठक के तुरंत बाद आज उन्होंने प्रदेश के यशस्वी युवा हृदय सम्राट एवं विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उस घोषणा कि काशी की तरह सजाएंगे काशीपुर को के तहत आज एक और छक्का जड दिया और एक करोड़ 22 हजार रुपए की लागत से बनने वाली सातऔर सड़कों का शिलान्यास कर दिया। श्री बाली ने नगर व क्षेत्र की जनता से कहा है कि सभी सड़के बनाई जाएगी लिहाजा कोई भी इस संशय में ना रहे कि उनके यहां की सड़क बनेगी या नहीं।
उल्लेखनीय है की माहापौर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद के चलते चुनाव के दौरान ही घोषणा कर दी थी की वें काशीपुर को पुरी तरह से गड्ढा मुक्त कर देगे। अपनी उसी घोषणा के अनुरूप तथा मुख्यमंत्री द्वारा यह घोषणा किए जानेकिकाशीकीतरहहीसजाएंगे काशीपुर को इसे मूर्तरुप देने हेतु महापौर अब तक 1100 से भी अधिक सड़के बनवा चुके हैं। खुद जनता मान रही है की हां विकास हो रहा है और ऐसे ऐसे काम हो रहे हैं जो पिछले लंबे समय से नहीं हुए थे। महापौर ने आज वार्ड संख्या 6, 8 और वार्ड नंबर 9 में सात सड़कों का शिलान्यास किया। अपने बीच पहुंचे महापौर का लोगों ने बड़ी ही गर्म जोशी से स्वागत किया और कुछ ने तो यहां तक कहा कि उन्होंने इतनी तेजी से काम करने वाला ऐसा मेयर देखा ही नहीं क्योंकि हमें उम्मीद नहीं थी की हमारी सड़क आने वाली बरसातों से पहले बन जाएगी लेकिन महापौर ने तो कमाल कर दिया और जो कहा वह करके दिखाया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे वार्ड संख्या 9 के खड़कपुर-देवीपुरा क्षेत्र से हुई। इसके बाद विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों में क्रमवार शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए । रामपुरम कॉलोनी, कुंडेश्वरी रोड, रेलवे लाइन गेट क्षेत्र तथा अन्य इलाकों में सड़क और नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। महापौर के प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह एवं उनके साथ विकास कार्यों को देख रहे जसवीर सिंह सैनी के अनुसार वार्ड संख्या 9 में लगभग 15.99 लाख रुपये, वार्ड संख्या 8 में 63.73 लाख रुपये तथा वार्ड संख्या 6 में 20.50 लाख रुपये की लागत से नालियां व सडके बनेगी। सभी परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में वर्षों से चली आ रही सड़क और जल निकासी की समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी जिससे लोगों में काफी खुशी देखी गई। शिलान्यास कार्यक्रम में वार्डों के पार्षद अभिषेक कुमार कुलदीप शर्मा सतीश कुमार तथा दुर्गेश गुप्ता सांसद प्रतिनिधि एवं पार्षद विजय बॉबी बूथ अध्यक्ष राजीव कुमार सुंदरलाल अशोक कुमार शक्ति केंद्र संयोजक मनोज कुमार शर्मा चेतराम शर्मा जितेंद्र सिंह बिश्नोई सुमन देवी माला विमला कुमारी शिखा व नवनीत कुमार नगर निगम के अधिकारी तथा सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय नागरिक भी मौजूद रहें। महापौर दीपक बाली ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। विभिन्न विकास परियोजनाओं के शुरू होने से शहर के कई इलाकों में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *