
तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इसी बीच पुलिस ने अचानक चेतावनी जारी की। तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सुगम दर्शन के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की है। पुलिस प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर परिसर में केवल पंक्तिबद्ध (लाइन) होकर ही दर्शन करें। साथ ही, दर्शन करने के तुरंत बाद सुरक्षित रूप से अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएं ताकि परिसर में अनावश्यक भीड़ न हो। मौसम की चेतावनी और चंद्रशिला ट्रैक बंद के बीच मौसम विभाग द्वारा क्षेत्र में भारी बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की गंभीर चेतावनी जारी की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा चंद्रशिला ट्रैक को दोपहर 12:00 बजे के बाद पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी तीर्थयात्री दोपहर 12 बजे के बाद चंद्रशिला ट्रैक पर जाने का प्रयास न करे। अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए सभी भक्तों से मौसम की स्थिति को देखते हुए पुलिस और स्थानीय प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
