Oplus_131072

विश्व रक्तदाता दिवस पर सेवा चैरिटेबल ब्लड बैंक, बाजपुर में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित
बाजपुर, 12 जून 2026। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सेवा चैरिटेबल ब्लड बैंक, बाजपुर में आईडीबीआई बैंक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र संस्थान के सहयोग से एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) श्रीमती ममता पंत तथा ब्लॉक प्रमुख पति जोरावर सिंह फुलारा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।मुख्य अतिथि श्रीमती ममता पंत ने स्वयं रक्तदान कर समाज को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया। उनके साथ पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद एवं शिवानी ने भी रक्तदान किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर के दौरान कुल 32 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में आईडीबीआई बैंक के श्री गौतम राज छिब्बर (रीजनल हेड), श्री गुरबीर सिंह रंधावा (रीजनल कोऑर्डिनेटर), श्री रोहित त्रिपाठी (रीजनल कोऑर्डिनेटर), श्री दिवाकर यादव (रीजनल ऑफिस), श्री पुष्पेंद्र कुमार (ब्रांच मैनेजर), हरमन सिंह, अकबर तथा अरविंद सागर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ बैंक के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अतिरिक्त डॉ. हरिओम पांडे, डॉ. पूनम पांडे, गुरमुख सिंह, चंद्रजीत कौर, समीर चौहान, मनजीत हुसैन, अमरजीत चौधरी, सौरव वत्स, धीरेंद्र जोशी, लखविंदर सिंह नागी, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक जॉर्डन लाल, वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्र, अमित सैनी, जीवन सैनी, समाजसेवी जगतार सिंह बाजवा तथा कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मेजर सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद, निशा परवीन, संगीता, शिवानी, अंजलि, शशि गुप्ता, बृजबाला शर्मा, ममता शर्मा एवं गीता जोशी ने भी सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी डॉ. सौरभ परमार, डॉ. एस. दीक्षित, जगतार सिंह बाजवा एवं मेजर सिंह सहित अन्य अतिथियों द्वारा रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं एवं आमजन से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया।
अंत में सेवा चैरिटेबल ब्लड बैंक के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, आईडीबीआई बैंक, आध्यात्मिक क्षेत्र संस्थान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित यह शिविर सामाजिक सेवा, जनजागरूकता एवं मानवता के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।
निवेदक:
डॉ. सौरभ परमार
समाजसेवी, बाजपुर।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *