Oplus_16908288

काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित आज ग्राम इस्लाम नगर में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी वा अब्दुल वहाब कासमी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जनसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिद्दीकी का फूल-मालाओं व बुकें देकर स्वागत एवं सम्मान किया । इस अवसर पर जमाल सिद्दीकी ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित पंजीकरण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

वोओ भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूर्ण होने पर जन अभियान शुरू किया है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश तथा प्रदेश की ओर से बधाई देते हैं देश मे चुने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे ज्यादा कार्यकाल रहने का रिकॉर्ड बनाया है.. जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण को नीचे उतारा.. और सर्व समाज को मोदी जी ने विकास के पथ पर ले जाकर कल्याणकारी काम करने का कार्य किया है इसकी पूरे देश में सराहना हो रही है उनके सरकार के 10 साल का कार्यकाल पूरे होने पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले मिशन 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उनके विकास परक सोच से यहां की जनता उनसे पूरी तरह से प्रभावित है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *