श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधम सिंह नगर द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत दिये गये आदेश निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर व क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा गठित पुलिस टीम उप निरीक्षक श्री कौशल भाकुनी व उप निरीक्षक मनोज सिंह धोनी मय हमराही कर्मचारियों के द्वारा दिनांक 5-06-2026 की रात्रि में दौराने चैकिंग संदिग्थ व्यक्ति/ वस्तु/ वाहन के आचार फैक्ट्री के पास प्रतापपुर को जाने वाली सड़क के पास काशीपुर पर अभियुक्त सुधांशु कुमार उर्फ सुच्चा पुत्र धर्मी निवासी भीमनगर कुंडेश्वरी कोतवाली काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 21 वर्ष को एक सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे के अंदर 2.02 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी अभियुक्त के आधार पर कोतवाली काशीपुर पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा एफआईआर नंबर-217/2026 धारा 8/ 20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1-सुधांशु कुमार उर्फ सुच्चा पुत्र धर्मी निवासी भीमनगर कुंडेश्वरी कोतवाली काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र लगभग 21 वर्ष
पुलिस टीम
1-उ0नि0 कौशल भाकुनी
2-उ0नि0 मनोज सिंह धोनी
3-कानि0 169 किरन कुमार मेहता
4-कानि0 683 जगदीश पपनै
बरामदगी
1-अभियुक्त के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे में कुल 2.02 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद होना ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
