राहुल गांधी चार जून को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे को सफल बनाने के लिए कांग्रेस तैयारी कर रही है। सैनिक बाहुल पौड़ी में संवाद के माध्यम से राहुल गांधी पूर्व सैनिकों व युवाओं को साधेंगे।अल्मोड़ा में जनता व पौड़ी में पूर्व सैनिकों के मुद्दों को राहुल गांधी सियासी धार देंगे। कांग्रेस पार्टी ने 2027 चुनाव मैदान में अग्निवीर भर्ती व प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर भाजपा को घेरने की रणनीति बनाई है। इन मुद्दों पर उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सियासी वार करेंगे। अल्मोड़ा रैली में जनता और पौड़ी में पूर्व सैनिकों के मुद्दों पर कांग्रेस धार देगी। चार जून को पौड़ी में होने वाले पूर्व सैनिक सम्मेलन के माध्यम से कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों और युवाओं को साधने की रणनीति बनाई है। इस सम्मेलन में राहुल गांधी अग्निपथ योजना, वन रैंक वन पेंशन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद करेंगे। पूर्व सैनिकों की पेंशन को आयकर के दायरे में लाने का मुद्दा भी चर्चा का मुख्य विषय रहेगा। उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों व युवाओं का बड़ा वोट बैंक है।

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा भी पूर्व सैनिक व युवाओं पर फोकस 
कांग्रेस का लक्ष्य इन वर्गों को साधने की है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि ये मुद्दे देश के बड़े हिस्से को प्रभावित करते हैं। अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं में काफी असंतोष देखा गया है। राहुल गांधी इस योजना के विभिन्न पहलुओं पर युवाओं से सीधे बातचीत करेंगे। वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा पूर्व सैनिकों के लिए लंबे समय से महत्वपूर्ण रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराएगी। पूर्व सैनिकों की पेंशन पर आयकर का मुद्दा भी संवेदनशील है। राहुल गांधी पूर्व सैनिकों के मुद्दों पर भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना कर सकती है। कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग पहले ही प्रदेश भर में रथ यात्रा निकाल कर अग्निपथ योजना की कमियों को लेकर युवाओं व पूर्व सैनिकों तक पहुंची है। अब राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा भी पूर्व सैनिक व युवाओं पर फोकस रहेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि अग्निवीर भर्ती प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ धोखा है। उत्तराखंड के युवाओं की सेना में सबसे बड़ा योगदान रहा है। लेकिन अग्निवीर भर्ती से युवाओं व उनके परिवार चिंतित हैं। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रही है। साथ ही राहुल गांधी भी पूर्व सैनिक सम्मेलन में पूर्व सैनिकों व युवाओं से तमाम मुद्दों पर संवाद करेंगे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *