उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को पद्मभूषण से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में हुए नागरिक अलंकरण समारोह में उन्हें लोक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। राज्य में ‘भगत दा’ के नाम से मशहूर कोश्यारी सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद्, पत्रकार और राष्ट्रवादी नेता हैं। 17 जून 1942 को बागेश्वर के पलानधुरा गांव में जन्मे कोश्यारी ने आगरा विवि से अंग्रेजी साहित्य में MA किया। RSS के निष्ठावान स्वयंसेवक कोश्यारी ने अपना जीवन गरीब-पिछड़े वर्गों के उत्थान और जन सेवा को समर्पित किया है। समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने कुल 66 पद्म पुरस्कार दिए। CM पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसे देवभूमि के लिए गौरव का क्षण बताया। भट्ट ने कहा- यह कोश्यारी जी की सादगी और राष्ट्रसेवा का सम्मान है, हर उत्तराखंडी के लिए गर्व की बात है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
