नर्सिंग एकता मंच के सदस्य 23 दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं। आज भी उनका धरना प्रदर्शन जारी रहा। वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच के सदस्यों का प्रदर्शन आज भी दिनभर जारी रहा। कुछ सदस्य कल से टंकी पर चढ़े हैं। वहीं, शाम को धरना दे रहे सदस्यों ने परेड मैदान के पास मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इससे सड़क पर जाम लग गया। इस दौरान कई लोगों की तबीयत भी बिगड़ गई। एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भेजा गया। टंकी पर चढ़ने वालों पर होगी सख्तीटंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस सख्ती बरतेगी। परेड ग्राउंड में टंकी पर चढ़े प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि लोगों को नियमानुसार प्रदर्शन करना चाहिए। शांतिपूर्वक उचित मंच पर अपनी बात रखनी चाहिए। कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे शांति और कानून व्यवस्था के लिए चुनौतियां खड़ी हों। यदि कोई भी ऐसा करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
