आज शाम काशीपुर रेलवे स्टेशन पर एक बालक संदिग्ध स्थिति में मिला, जिसने अपना नाम कार्तिक पासवान बताया है। बालक के अनुसार उसके पिता का नाम मुकेश पासवान तथा माता का नाम पुष्पा पासवान है। वह स्वयं को पांदेपुर का निवासी बता रहा है।
स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को अपने संरक्षण में ले लिया है। फिलहाल बालक कोतवाली काशीपुर में सुरक्षित बैठा हुआ है और उसकी देखभाल की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इस बालक के परिजनों या उसके निवास स्थान के बारे में कोई जानकारी हो, तो कृपया तुरंत कोतवाली काशीपुर से संपर्क करें, ताकि बच्चे को उसके परिवार से मिलाया जा सके।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
