
देहरादून लोक राज्य सेवा आयोग सालभर में 16 प्रवक्ता परीक्षाएं कराएगा। पीसीएस, लोअर पीसीएस, समीक्षा अधिकारी, एई-जेई भर्ती का कुछ पता नहीं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की भर्तियों के नए कैलेंडर से युवा निराश हो गए। इस कैलेंडर में 22 भर्तियों का जिक्र है, जिसमें से 16 प्रवक्ता परीक्षाएं हैं। आयोग की पीसीएस, लोअर पीसीएस, समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, एई, जेई जैसे भर्तियों का इस कैलेंडर में कुछ अता-पता नहीं है। हां इतना जरूरी है कि आयोग ने दो रविवार आरक्षित किए हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की भर्तियों के नए कैलेंडर से युवा निराश हो गए। इस कैलेंडर में 22 भर्तियों का जिक्र है, जिसमें से 16 प्रवक्ता परीक्षाएं हैं। आयोग की पीसीएस, लोअर पीसीएस, समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, एई, जेई जैसे भर्तियों का इस कैलेंडर में कुछ अता-पता नहीं है। हां इतना जरूरी है कि आयोग ने दो रविवार आरक्षित किए हैं। इसी प्रकार, समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, एई भर्ती, जेई भर्ती समेत जिन भर्तियों का युवाओं को इंतजार है, उनका कुछ अता-पता नहीं है। आयोग सालभर में प्रवक्ता की 16 मुख्य परीक्षाएं कराएगा। इसमें नौ मई को भौतिक शास्त्र, 10 मई को नागरिक शास्त्र, 30 मई को हिंदी, 31 मई को इतिहास, 11 जून को कृषि, पांच जुलाई को गणित, 12 जुलाई को जीव विज्ञान, 26 जुलाई को अंग्रेजी, 23 अगस्त को रसायन शास्त्र, 20 सितंबर को वाणिज्य, 27 सितंबर को भूगोल, 11 अक्तूबर को अर्थशास्त्र, 18 अक्तूबर को समाजशास्त्र, 23 अक्तूबर को संस्कृत, 29 नवंबर को गृह विज्ञान और छह दिसंबर को कला की मुख्य परीक्षा शामिल है। इस बीच, केवल 19 मई को समीक्षा अधिकारी लेखा परीक्षा-2024, 19 जुलाई को हाईकोर्ट समीक्षा अधिकारी टाइपिस्ट, लाइब्रेरियन की स्क्रीनिंग परीक्षा होगी। आयोग ने छह सितंबर और चार अक्तूबर का दिन आरक्षित रखा है, जिस पर परीक्षा बाद में तय की जाएगी। युवाओं का इस बात की चिंता सता रही है। इस बीच, केवल 19 मई को समीक्षा अधिकारी लेखा परीक्षा-2024, 19 जुलाई को हाईकोर्ट समीक्षा अधिकारी टाइपिस्ट, लाइब्रेरियन की स्क्रीनिंग परीक्षा होगी। आयोग ने छह सितंबर और चार अक्तूबर का दिन आरक्षित रखा है, जिस पर परीक्षा बाद में तय की जाएगी। युवाओं का इस बात की चिंता सता रही है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
