एन जी ओ हेल्थ केयर सेंटर के उद्घाटन पर लगाया गया आँखों का फ्री केम्प निशुल्क दबाइया वितरित की गई

ठाकुरद्वाराl वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व कांग्रेस कमेटी के पीसीसी सदस्य मुशाहिद चौधरी ने हेल्थ केयर सेंटर एवं जच्चा बच्चा केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया इस दौरान केंद्र पर आए…

लापता मासूम का शव घर के पास मिलने से मचा हड़कंप!

कोतवाली ठाकुरद्वारा क्षेत्र में मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई. तीन वर्षीय मासूम घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गया था. परिजनों की सूचना पर पहुंची…

शांति भंग के आरोप में दो गिरफ्तार ठाकुरद्वारा। अलग अलग मारपीट के मामलें पुलिस ने दो आरोपियो का शांति भंग में चालान कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। जहां एसडीएम ने उन्हे जमानत पर रिहा कर दिया।कोतवाली के गांव बाबू पुत्र शमीम का गांव के दूसरे पक्ष से रूपए के लेने देने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने बाबू का शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहीं थाना डिलारी के गांव रहटामाफी निवासी अशोक कुमार द्वारा विभिन्न धाराओ में रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर गांव नेपाल सिंह पुत्र होरी सिंह अपने परिजनो के साथ अशोक कुमार के घर बाहर गाली गलौच कर रहा था। पुलिस ने नेपाल सिंह को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने दोनो आरोपियो का शांति भंग में चालान कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। जहाु एसडीएम अवनीश कुमार सिंह ने उन्हे जमानत पर छोड़ दिया।

मारपीट में दोनो पक्षों के खिलाफ एनसीआर दर्ज

ठाकुरद्वारा। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनो पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के गांव करनावाला…

मुरादाबाद !अखिल भारतीय सोनिया गांधी यूथ मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक एस एम बिलाल जी 44 वां जन्मदिवस संगठन सचिव सय्यद अदनान अमन के नेतृत्व में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बड़े हर्षोल्लास से मनाया जिसमें गरीब व मलिन बस्तियों में भोजन का वितरण किया गया तथा 3:00 बजे रेलवे स्टेशन मुरादाबाद पर गरीब बेसहारा लोगों को भी भोजन का वितरण किया गया जन्म दिवस के अवसर पर संकल्प लेते हुए कहा गया कि आज देश नाजुक दौर से गुजर रहा है और हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है अराजकता का माहौल फैला हुआ है गरीब किसान मजदूर चारों और हताश निराश है लेकिन आज देश की हालत पिछले 72 सालों के बाद यह एक ऐसा समय आया है जिससे देश का हर एक नागरिक हताश निराश है आज चंद लोगों के खातिर देश को बर्बादी की ओर धकेला जा रहा है केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार इसके खुले तौर पर जिम्मेदार है आज देश के नौजवानों को इसके विषय में सोचना होगा क्योंकि देश की युवा शक्ति ही देश को तरक्की की ओर ले जा सकति है,

देश का जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है और हर तरफ नफरत का बाजार गर्म किया जा रहा है सिर्फ मकसद निजी स्वार्थ की राजनीति है देश…

मारपीट में दोनो पक्षो के खिलाफ एनसीआर दर्ज
ठाकुरद्वारा। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया। दोनो पक्षो की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव करनावाला खालसा निवासी मनोहर सिंह पुत्र विक्रम सिंह ने बताया कि गांव के चंद्रपाल सिंह से पुरानी रंजिश चली आ रही है। मंगलवार को पुरानी कहासुनी को लेकर चंद्रपाल सिह ने परिजनो के साथ गाली गलौच करते हुए लाठी डंडो से बुरी तरह मारा पीटा। पुलिस ने मनोहर की तहरीर पर मोहित, रोहित व चंद्रपाल के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है वहीं दूसरे पक्ष चंद्रपाल पुत्र श्यामलाल ने बताया कि मनोहर सिंह ने परिजनो के साथ पुरानी कहासुनी को लेकर गाली गलौच करते हुए मारा पीटा। पुलिस ने चंद्रपाल की तहरीर पर रोहित, मनोहर, पायल व स्वाति के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत ठाकुरद्वारा में लगा शिविर

ठाकूुरद्वाराप्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत ठाकुरद्वारा ब्लाक परिसर में पीएम किसान सामान दिवस मनाया गया। शिविर के दौरान भारी संख्या में पहुंचे लाभार्थियो ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ लेने…

प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत ठाकुरद्वारा में लगा शिविर
(मौ इस्लाम सलमानी)
ठाकूुरद्वारा
प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत ठाकुरद्वारा ब्लाक परिसर में पीएम किसान सामान दिवस मनाया गया। शिविर के दौरान भारी संख्या में पहुंचे लाभार्थियो ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए त्रुटियां दूर फार्म जमा किए।
ब्लाक ठाकुरद्वारा परिसर में शिविर लगाकर प्रधानमंत्री सम्मान निधि लाभ से वंचित किसानों को भीड़ उमड़ पड़ी। कृषि सहायक विकास अधिकारी नौबाहर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ जिन पात्र किसानो को नही मिल पा रहा है। वह लाभार्थी किसान अपना आधार कार्ड, बैंक पास बुक के साथ शिविर में पहुंचे। और उसे सही करा लें जिन किसानो का मात्र एक सम्मान निधि की किश्त मिली है और अन्य किश्ते प्राप्त नही हुई है। ऐसे किसानो को डांटा पुनः फीड कराया गया है। इस दौरान जिन किसानो का फीडिंग के दौरान आधार नंबर गलत, बैंक खाता गलत या पता गलत है तो उनकी किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए शिविर में त्रुटियां दूर की गई है। शिविर में लेखपाल यशपाल गिरि, हरपाल सिंह, अनिल कुमार, मालनी, कुमारी संगीता, अक्षय कुमार, दीपक कुमार, प्रथमा बैंक मैनेजर राजेंद्र सिंह एडीओ एग्रीकल्चर रमेश चंद एसएमएस सहित सुजीत कुमार, संदीप कुमार दिनेश कुमार, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।

ठाकुरद्वारा । कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

थाना कांठ क्षेत्र के ग्राम आवी हफीजपुर निवासी विपिन पुत्र धर्मवीर सिंह व उसका साथी पुशवीर पुत्र रामगोपाल उत्तराखंड के काशीपुर रोड स्थित एक पेपर मिल से डयूटी कर बाइक…

अवैध रूप से पैसे की मांग करने वाले युवक का महज शांतिभंग में किया चालान,

ठाकुरद्वारा । मकान की रजिस्ट्री कराये जाने के बाद विक्रेता के पुत्र ने की दो लाख रुपये की मांग । ग्रह स्वामी के विरोध करने पर की मारपीट और दी…