ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के रतूपुरा अब्दुल्लापुर लेदा रोड स्थित गांव की एक छात्रा कॉलेज के लिए घर से निकली और अपनी मां से मोबाइल फोन पर संपर्क कर पिता को भेजने के लिए कहा इसके बाद वह लापता हो गई मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है कोतवाली क्षेत्र के रतूपुरा करनपुर रोड पर एक गांव की छात्रा नगर के एक महाविद्यालय की बीए की छात्रा है छात्रा घर से कॉलेज के लिए निकली उसने 2:00 बजे अपनी मां से फोन पर संपर्क साध कर कहा कि पापा को तो से कॉलेज से लेने के लिए भेज देना छात्रा का पिता कॉलेज पहुंचा तो पता चला है कि सभी छात्र छात्राएं कॉलेज से जा चुके हैं परिवार के लोगों ने हर संभव जगह और रिश्तेदारी में छात्रा को तलाश किया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला । छात्रा का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है छात्रा के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपहरण की संभावना का मुकदमा दर्ज कराया है परिजनों का कहना है कि छात्रा के साथ कोई अनहोनी भी हो सकती है
Mohd Nafeesसंपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com…
