बलरामपुर,13 दिसम्बर। जनपद बलरामपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र मे रविवार को श्रद्धालुओ से भरी ट्रैक्टर ट्राली के अनियंत्रित होकर खाई मे पलटने से उसमे सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और चार महिलाओ सहित पांच लोग घायल हो गये।
पुलिस सूत्रो ने रविवार को यहाँ यह जानकारी दी।उन्होने बताया कि तेंदुआ गाँव के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सडक किनारे खाई मे पलटने से उसमे सवार मनीराम मौर्या 45 वर्ष की दबकर मौके पर मृत्यु हो गई।इस हादसे मे राम कृपाल शुक्ला55 वर्ष,अर्चना शुक्ला 30 वर्ष,पूनम देवी 45 वर्ष,नीलम 30 वर्ष और यशोदा 50 वर्ष घायल हो गये।ट्रैक्टर ट्राली मे करीब बीस लोग सवार थे।
उन्होने बताया कि सभी लोग रसौडा गाँव से एक ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर बरही संस्कार के लिए श्रावस्ती जिले की सीमा पर स्थित समय माता मंदिर पर पूजा पाठ…
