रौण्डा – झौण्डा चौकी क्षेत्र से भैंस चोरी , ग्रामीणों में देहशत मूंढापाण्डे थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चौकी रौण्डा – झौण्डा क्षेत्र के गांव झौण्डा में बीती रात अज्ञात चोरों ने राजकुमार के घर को अपना निशाना बनाते हुए भैंस चोरी कर मौके से फरार हो गए । राजकुमार ने सुबह उठकर देखा तो पशुशाला से भैंस गायब थी जिसे देख राजकुमार के होश उड़ गए जबकि पशुशाला में अन्य और भी पशु बंध रहें थे । सुबह गांव में जैसे ही भैंस चोरी की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो सभी के होश उड़ गए और गांव में देहशत का माहौल बन गया गांव वालो की मदद से भैंस को ढूंढने का काफी प्रयास किया गया लेकिन समाचार लिखे जाने तक भैंस का कोई सुराग नहीं लगा हालांकि राजकुमार पुत्र सोमपाल ने सुबह रौण्डा – झौण्डा चौकी में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है
Mohd Nafeesसंपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com…
