Category: उत्तर प्रदेश

काशीपुर। जैसे जैसे चुनाव की तारीख पास आती जा रही है वैसे वैसे बसपा प्रत्याशी गगन काम्बोज का चुनाव प्रचार तेजी पकड़ता जा रहा है। गगन काम्बोज ने अपने समर्थकों के साथ मेन बाजार, तहसील रोड, विजय नगर नई बस्ती समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर अपने समर्थन में वोट करने की अपील की। इस दौरान गगन काम्बोज ने ग्राम बांस खेड़ी में एक जनसभा को संबोधित किया। जहां समर्थकों ने उन्हें लड्डूओ से तोलकर उनका जोरदार स्वागत किया।
बसपा प्रत्याशी गगन काम्बोज ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहां की जिस तरह से उन्हें हर वर्ग व समाज का समर्थन मिल रहा है उससे वह आश्वस्त हैं कि आने वाले चुनावों में वह भारी बहुमत से विजय होने जा रहे हैं कहा कि यदि वह आगामी विधानसभा चुनाव में विधायक बनते हैं तो वह काशीपुर क्षेत्र की सभी छोटी व बड़ी समस्याओं का निराकरण कर काशीपुर को एक नया काशीपुर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कहा कि जो विश्वास जनता उनको पर कर रही है वह उनके विश्वास पर पूरी तरीके से खरा उतरने की कोशिश करेंगे। जनसंपर्क के दौरान बसपा प्रत्याशी गगन कंबोज का समर्थकों ने जगह जगह फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से विजय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन शमसुद्दीन, अशरफ एडवोकेट, हसीन खान, अख्तर अली, डा. एमए राहुल, आफताब आलम, राशिद मंसूरी, कमर अब्बास, कृष्ण कुमार गौतम, सतपाल सिंह बल, डा. इंद्रपाल, राजीव कुमार, गौरव कश्यप, आजाद, असलम, तौफीक, अतीक, राजीव, मोहित, रोहित समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Mohd Nafeesसंपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com…

काशीपुर का विनाश करने वाले चीमा को जनता इस बार सबक सिखाएं: दीपक बाली

सिखाएकाशीपुर। बारिश भी आप प्रत्याशी दीपक बाली और उनकी चुनावी टीमों का रास्ता नहीं रोक पाई । बारिश के बावजूद जहां एक और आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक…

चीमा चुनाव हार रहे हैं इसलिए बौखला गए हैं: दीपक बाली

फिरोजपुर की ग्राम प्रधान तथा भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंत्री आम आदमी पार्टी में शामिल काशीपुर। आम आदमी पार्टी का चुनाव प्रचार आज भी धुआंधार तरीके से जारी रहा…

नौजवान साथी भाजपा को उखाड़ फेंक दे : अलका पाल

काशीपुर-वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव अलका पाल ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में बेरोजगारी चरम सीमा पर है l नौजवानों को चाहिए की भाजपा…

मेरा चुनावी मुकाबला केवल भाजपा से : दीपक बाली

चीमा को हटाए बगैर नहीं हो सकता काशीपुर का विकास: उर्वशी काशीपुर ।आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक बाली के साथ-साथ अब उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली भी…

हमारी बढ़ती ताकत देख अब भाजपा और कांग्रेस पर्दे के पीछे से वार कर रही है :दीपकबाली

जो कांग्रेस 20 सालों से चीमा को नहीं हरा पाई वह अब क्या हरा पाएगी? यह काम भी हम ही करेंगे : दीपक बाली काशीपुर ।आम आदमी पार्टी के विधायक…

काशीपुर। बहुजन समाज पार्टी के विधायक प्रत्याशी के फल सब्जी आढ़त पर जनसम्पर्क के दौरान आढ़तियों ने जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें सब्जियों से भी तौला। इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें समर्थन देते हुए उन्हें भारी वोटों से विजय दिलाने का भरोसा दिलाया।बसपा प्रत्याशी गगन काम्बोज ने…

आप नेता दीपक बाली ने मेयर ऊषा चौधरी और विधायक चीमा पर लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप जनता ने जिन्हे कुर्सी पर बैठाया था वह कूड़े में रुपए ढूंढते रहे : दीपक बाली एक और पार्षद अनिल चौहान एवं पूर्व पार्षद कृष्ण अवतार भी आप पार्टी में हुए शामिल काशीपुर ।आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी एवं चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने आज यहां प्रेस वार्ता कर भाजपा की नगर निगम की मेयर श्रीमती उषा चौधरी एवं 20 वर्षों से भाजपा के विधायक चले आ रहे हैं हरभजन सिंह चीमा पर गंभीर आरोप लगाए हैं और करोड़ों के इस घोटाले के संबंध में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की एसआईटी जांच कराने और दोषी पाए जाने पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है ।आज श्री बाली की प्रेस वार्ता में नगर निगम के एक और पार्षद वार्ड 38 से अनिल चौहान तथा पूर्व पार्षद कृष्णअवतार भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए और पार्षद अनिल चौहान ने भी महापौर के ऊपर अनेक गंभीर आरोप लगाए हैं और उनकी कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया है। आप प्रत्याशी दीपक बाली ने मौजूदा पार्षद और पूर्व पार्षद को पार्टी की सदस्यता दिलाई। दीपक बाली ने आरोप लगाया कि विधायक और मेयर की सांठगांठ के चलते काशीपुर नगर निगम में कूड़ा निस्तारण को लेकर जो अनुबंध किए गए उनमें करोड़ों रुपए का बंदरबांट किया गया। जिस धर्म कांटे पर कूड़ा तोलना दर्शाया गया है वह धर्म कांटा काशीपुर क्षेत्र में है ही नहीं और ना ही शुभ दर्शन नाम के इस धर्म कांटे का माप तोल कार्यालय में कोई पंजीकरण है । इससे भी बड़े आश्चर्य की बात है कि शुभ दर्शन धर्म कांटे के नाम की जो पर्ची लगाई गई है उस पर उस धर्म कांटे का कोई पता भी नहीं लिखा है कि वह है तो कहां है। श्रीबाली ने बताया कि 1 अप्रैल 2019 से दिए गए कूड़ा निस्तारण के ठेके की अवधि 3 वर्ष थी मगर संदिग्ध कारणों के चलते यह ठेका मात्र 17 महीने में खत्म कर दिया गया। प्रथम 1 महीने में कूड़े की जो तुलाई की गई वह आरके फ्लोर मिल नाम के धर्म कांटे से कराई गई जबकि तोल की पर्चीयां शुभ दर्शन धर्म कांटे के नाम से लगाई गई ।तुलाई के खर्चे के मांग पत्र में भी आर के फ्लोर मिल दर्शाया गया है जबकि पर्चियां शुभ दर्शन धर्म कांटे की ही है भुगतान भी हुआ जो इस जांच का विषय है कि भुगतान नगर निगम द्वारा किसे किया गया जब धर्म कांटा ही काशीपुर क्षेत्र में नहीं है। श्री बाली ने आरोप लगाया कि विधायक हरभजन सिंह चीमा भी चूकिं नगर निगम के पदेन सदस्य हैं और उन्हें निगम की बैठकों में जाने का पूरा अधिकार है तो क्या उनके संज्ञान में यह मामला नहीं आया होगा और यदि आया तो उन्होंने उसे क्यों दबाए रखा? उनकी खामोशी के पीछे क्या कारण रहा? 1 अप्रैल 2019 से शुरू हुए कूड़ा निस्तारण के ठेके में 17 महीने तक ओस्तन जो खर्च आया वह 42 से 69लाख रुपए प्रतिमाह तक पहुंच गया। श्री बाली ने कहा कि जब वे राजनीति में आ गए तो कूड़ा निस्तारण का वही खर्च अगले अनुबंध में मात्र साठे 26 लाख रुपए रह गया ।इसका मतलब या तो पेट्रोल डीजल सस्ता हुआ या फिर मजदूरी सस्ती हुई अथवा काशीपुर की जनता ने कूड़ा ही डालना बंद कर दिया ।अगर ऐसा नहीं है तो मेयर साहिबा बताएं कि जो कूडा पूर्व में 42 से 69 लाख रुपए प्रतिमाह तक उठाया जा रहा था वह मेरे राजनीति में आने के बाद मात्र साढे26 लाख रूप्रति माह क्यों हो गया ।इसका मतलब 17 माह तक जनता के खून पसीने की कमाई को दोनों हाथों से लूटा गया ।ठेके का टेंडर करते समय जो टेंडर किया गया उसकी प्रक्रिया में शासन से नियुक्त नगर स्वास्थ्य अधिकारी को क्यों नहीं शामिल किया गया ?और उनकी जगह एक स्थानीय कर्मचारी को चार्ज देकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी की भूमिका अदा कराई गई ।जब 25 लाख से ऊपर के ठेकों की ई टेंडरिंग होने का नियम है तो फिर वह क्यों नहीं कराई गयी ?और केवल दो ही संस्थाओं को टेंडर प्रक्रिया में शामिल मानकर ठेका क्यों किया गया? जबकि नियम टेंडर डालने वाली 3 संस्थाओं के टेंडर डालने का है। श्री बाली ने कहा कि कूड़ा निस्तारण की टोल की परचियों पर वाहनों के नाम तो लिखे गए हैं मगर उनके नंबर नहीं लिखे हैं। उन्होंने कहा कि मैं साक्ष्यों के आधार पर आरोप लगा रहा हूं और देखना अब यह है कि मेरे ऊपर विधायक या मेयर मुकदमा कराते हैं या फिर काशीपुर की जनता के हित में मुकदमा मेरे द्वारा कराया जाता है। श्री बाली ने इस घोटाले के लिए भारतीय जनता पार्टी को भी दोषी ठहराया और कहा कि उसने भ्रष्ट लोगों को टिकट देकर जनता को लूटने के लिए छोड़ दिया लेकिन काशीपुर का दुर्भाग्य है कि यहां की जनता ने जिन्हें कुर्सी पर बैठाया था वह कूड़े में पैसा तलाश रहे हैं। शहर के विकास पर जो पैसा खर्च होता वह नेताओं ने लूट लिया और बेचारी जनता इंतजार कर रही है विकास का।

Mohd Nafeesसंपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com…

भाजपा ने महिलाओं का अपमान किया : अलका पाल

काशीपुर- वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश सचिव अलका पाल ने कहा कि मातृ शक्ति के बल पर इस बार कांग्रेस का विधायक काशीपुर में बनेगा l उन्होंने…

चीमा ने विकास किया होता तो आज काशीपुर क्षेत्र की यह दुर्दशा न होती : दीपक बाली

विस्थापितों का दर्द करूंगा दूर: जमीने कराई जाएंगी पक्की काशीपुर ।आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक बाली ने कहा है कि चीमा यदि 20 वर्षो में विकास का कोई…