Category: उत्तर प्रदेश

निरंकारी मिशन के 272 शिविरों में हुआ रक्तदान महादान* *मानवता की सेवा में प्रतिपल समर्पित हो जीवन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज काशीपुर 24 अप्रैल 2022- मानवता की सेवा में प्रतिपल समर्पित हो, हमारा जीवन ऐसी ही भावना से युक्त जीवन हम सभी ने जीना है, यह उक्त उद्गार सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के द्वारा मानव एकता दिवस के अवसर पर समालखा एवं शेष 272 स्थानों में आयोजित हुए रक्तदान शिविरों को जूमएप के माध्यम द्वारा सामूहिक रूप से अपना आशीर्वाद प्रदान किया।सतगुरु माता जी ने आगे फरमाया कि बाबा गुरबचन सिंह जी के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं से हमें प्रेरणा लेते हुए मानवता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है। इसके अतिरिक्त सतगुरु माता जी ने बाबा हरदेव सिंह जी की सिखलाइयों का भी जिक्र किया कि रक्तदान के माध्यम द्वारा मानवता की सेवा में हम अपना बहुमूल्य योगदान देकर किसी की जान बचा सकते हैं। यदि हम शरीर रूप में अपनी सेवाओं को निभाने में किसी कारण असमर्थ हैं और हम रक्तदान भी नहीं कर पा रहे हैं तो भी सेवा की भावना अनिवार्य है। सतगुरु माता जी ने कहा कि किशोरावस्था में हमें यह इंतजार करना है कि कब हम इस युवावस्था में प्रवेश करेंगे और मानव मात्र की सेवा, रक्तदान के माध्यम से कर सकेंगे। ऐसी ही सेवा भावना हम सभी में बनी रहे। युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी ने आध्यात्मिक जागृति के माध्यम से आपसी भाईचारे एवं मिलवर्तन का विश्व भर में संदेश दिया। साथ ही सेवा के पुंज समर्पित गुरु भक्त चाचा प्रताप सिंह जी एवं अन्य भक्तों को भी इस दिन स्मरण किया जाता है। “मानव एकता दिवस” के अवसर पर प्रतिवर्ष जहां संपूर्ण देश में सत्संग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं यही विशेषता निरंतर रक्तदान शिविरों की विशाल श्रंखला का आरंभ होता है, जो वर्ष भर निरंतर चलता रहता है। इस अवसर पर संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा की अतिरिक्त संपूर्ण भारतवर्ष में लगभग 272 शहरों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 50000 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। समालखा में आयोजित रक्तदान शिविर में सतगुरु माता सुदीक्षा जी के जीवन साथी आदरणीय रमित चांदना जी ने रक्त दान देकर मानवता की सेवा में अपना अहम योगदान दिया। और सभी रक्त दाताओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने। जैसा कि विदित है कि संत निरंकारी मिशन सदैव ही मानवीय मूल्यों की रक्षार्थ हेतु की गई सेवाओं के लिए प्रशंसा का पात्र रहा है और कई राज्यों द्वारा सम्मानित भी किया गया है। स्थानीय ब्रांच काशीपुर में मानव एकता दिवस का संत समागम आयोजित किया गया सैकड़ों की संख्या में निरंकारी भक्तों ने यहां पहुंच कर बाबा गुरबचन सिंह जी एवं चाचा प्रताप सिंह जी के जीवन का जिक्र किया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन जसपुर ज़ोन की ब्रांच रुद्रपुर में किया गया। जोनल इंचार्ज राज कपूर जी ने रुद्रपुर पहुंचकर सभी सेवादारों का हौसला बढ़ाया। डॉक्टर्स की टीम के द्वारा वहां 109 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। लोक कल्याण के लिए यह सभी सेवाएं निरंतर जारी है। समस्त जानकारी निरंकारी मीडिया प्रभारी प्रकाश खेड़ा द्वारा की गई।

Mohd Nafeesसंपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com…

काशीपुर- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने कहा कि भीषण गर्मी में पेयजल संकट के कारण काशीपुर नगर निगम के साथ-साथ बाहरी क्षेत्रों में भी भीषण पेयजल की समस्या पैदा होती जा रही है। कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि कई क्षेत्रों में पेयजल की नियमित सप्लाई ना होने के कारण क्षेत्रवासि पेयजल को तरस रहे हैं,कई स्थानों पर की टूटी पाइप लाइनों के कारण क्षेत्र के वासी प्रदूषित पानी पीने पर मजबूर है। अघोषित विद्युत कटौती से पूरी क्षेत्र की जनता त्रस्त है, लेकिन शासन-प्रशासन में बैठे हुए लोगों को जनता की मूलभूत समस्याओं से कोई सरोकार नहीं। कांग्रेसी नेता सरस्वती ने आरोप लगाते हुए कहा कि अमृत योजना के तहत नगर के विभिन्न हिस्सों में पेयजल सप्लाई की लाइन डाली गई, लेकिन आज भी कई क्षेत्रों में नियमित पेयजल की आपूर्ति ना होने के बावजूद उपभोक्ताओं को पेयजल बिल थमा दिए जाते हैं, बेहतर होगा कि पेयजल विभाग मीटरिंग की व्यवस्था के तहत पेयजल का भुगतान प्राप्त करें, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पेयजल और बिजली विभाग ने अपनी हठधर्मिता दूर नहीं की तो कांग्रेसी इसके खिलाफ आंदोलन को बाध्य होंगे।

Mohd Nafeesसंपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com…

नर सेवा ही नारायण सेवा-विकास पंडा
चैती मेला में लगे निःशुल्क कैम्प का समापन
काशीपुर। काशीपुर स्थित चेती मेला परिसर में लगे 15 दिवसीय निःशुल्क मेडिकल कैम्प का समापन मुख्य पंडा विकास पंडा के द्वारा किया गया। इस मौके पर उनके द्वारा कहा गया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने खुशी जाहिर करी कि इलेक्ट्रो होम्यो मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के तत्वाधान में लगे 15 दिवसीय कैम्प में लगभग 3540 रोगियों को फ्री चेकअप करके दवाये उपलब्ध करायी गयी। इस अवसर पर उपस्थित डॉक्टरों ने मुख्य अतिथि विकास पंडा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कैम्प में भागीदारी निभाने के लिये विकास पंडा के द्वारा एसो. के अध्यक्ष डॉ.जेपी वशिष्ट, प्रदेश प्रभारी डॉ.सुरेश राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ.ज़फर सैफी, कैम्प प्रभारी डॉ.ज्ञान सिंह सैनी, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. नावेद जाफरी, डॉ.आरके विशनोई, डॉ. नंद किशोर सागर, डॉ.कौशल किशोर, सहायिका रेखा सैनी, अनिता देवी आदि को सम्मानित किया।

Mohd Nafeesसंपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com…

चाचा और चाची ने फावड़े से काट कर मार डाला भतीजो को

बहराइच के पयागपुर में हुए एक क्रूरतम घटनाक्रम में भतीजों ने चाचा को काट डाला। सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया…

भाजपा ने ऐसे तैयार किया है क्या यह मॉडल अब यूपी के सफल ब्लू प्रिंट पर चलेगा यह मॉडल

उत्तर प्रदेश के सफल “पॉलिटिकल ब्लूप्रिंट” पर तैयार होने वाला “मिशन गुजरात” का यह मॉडल सोमवार से यानी 18 अप्रैल से शुरू होने वाला है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

हिमाचल में की गई फ्री बिजली की घोषणा भाजपा उत्तराखंड में भी लागू करें : दीपक बाली

काशीपुर। आप नेता एवं राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली ने कहा है कि जो भाजपा हिमाचल में चुनाव नजदीक देख 125 यूनिट बिजली फ्री करने की घोषणा कर रही है वह…

22 वें निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन

22 वें निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापनकाशीपुर 16 अप्रैल 2022: सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा द्वारा 22 वें निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह…

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, 366 नए केस मिले

दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में धीरे-धीरे इजाफा देखने को मिल रहा है. राजधानी में शुक्रवार को 366 नए कोरोना मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल एक्टिव मामलों…

KGF-2 ने रचा इतिहास: पूरे भारत से 134 करोड़; हिंदी फिल्मों में अब तक की सबसे बंपर ओपनिंग

फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजयबालन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि KGF-2 ने ओपनिंग-डे पर ही 53.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। मनोबाला ने फिल्म को…

काशीपुर। सामाजिक क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड के पंजाबी समाज को गौरवान्वित करने वाली पंजाबी समाज की विभूतियों को उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बाजपुर रोड स्थित होटल कुमाऊं प्लाजा में आयोजित उत्तरांचल पंजाबी महासभा की बैठक में इस पर सर्वसहमति व्यक्त कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बैसाखी पर्व के उपलक्ष में शनिवार 16 अप्रैल को सायंकाल 5 बजे होटल कुमाऊं प्लाजा में एक कार्यक्रम आयोजित कर उत्तराखंड के नवनिर्वाचित सभी पंजाबी विधायकों, पूर्व विधायकों, पार्षदों, पूर्व पार्षदों एवं व्यापार मंडल के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों का अभिनंदन व स्वागत किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई , जसपाल सिंह चड्ढा, प्रवीण कुमार सेठी, दिलप्रीत सेठी, ओम भाटिया, गुरविंदर सिंह चण्डोक, प्रभात साहनी, चेतन अरोरा, जतिन नरूला, अमन बाली, मनीष सपरा, राजेन्द्र चावला, जगमोहन सिंह बंटी आदि उपस्थित रहे।

Mohd Nafeesसंपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com…