नर सेवा ही नारायण सेवा-विकास पंडा
चैती मेला में लगे निःशुल्क कैम्प का समापन
काशीपुर। काशीपुर स्थित चेती मेला परिसर में लगे 15 दिवसीय निःशुल्क मेडिकल कैम्प का समापन मुख्य पंडा विकास पंडा के द्वारा किया गया। इस मौके पर उनके द्वारा कहा गया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने खुशी जाहिर करी कि इलेक्ट्रो होम्यो मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के तत्वाधान में लगे 15 दिवसीय कैम्प में लगभग 3540 रोगियों को फ्री चेकअप करके दवाये उपलब्ध करायी गयी। इस अवसर पर उपस्थित डॉक्टरों ने मुख्य अतिथि विकास पंडा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कैम्प में भागीदारी निभाने के लिये विकास पंडा के द्वारा एसो. के अध्यक्ष डॉ.जेपी वशिष्ट, प्रदेश प्रभारी डॉ.सुरेश राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ.ज़फर सैफी, कैम्प प्रभारी डॉ.ज्ञान सिंह सैनी, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. नावेद जाफरी, डॉ.आरके विशनोई, डॉ. नंद किशोर सागर, डॉ.कौशल किशोर, सहायिका रेखा सैनी, अनिता देवी आदि को सम्मानित किया।
Mohd Nafeesसंपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com…
