Category: उत्तर प्रदेश

ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार, चालक की मौत

सूर्या चौकी के पास ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा काशीपुर। ओवरटेक करते समय कार चालक के नियंत्रण खो जाने के कारण कार ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में कार…

थाना कण्डा ,जनपद- ऊधम सिंह नगर-
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा जनपद में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर श्री चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशानुसार व श्रीमान क्षेत्राधिकारी काशीपुर श्री बीर सिंह के प्रयवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकथाम एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कल दिनांक- 18/07/2022 को समय-18.25 बजे थाना कुण्डा पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी के नेतृत्व में उ0नि0 श्री मनोहर चन्द, कानि0 1158 मनोज जोशी, कानि0 978 चन्दन सिंह के साथ मण्डी के पिछले गेट , ढेला नदी को जाने वाले कच्चे रास्ते पर कदीर अहमद पुत्र कबीर अहमद, निवासी ग्राम- लोधीपुरा नायक, थाना- टांडा, जिला रामपुर( उत्तर प्रदेश), उम्र- 45 वर्ष को करीब 01 किलोग्राम चरस (सुल्फा) के साथ गिरफ्तार किया है। अभी तक की पूछताछ में अभियुक्त कदीर अहमद उपरोक्त ने बताया है कि वह खुद ही अपने घर पर इस चरस को बनाता था और पर्याप्त मात्रा में बन जाने पर अधिक लाभ कमाने के लालच में चरस को काशीपुर जसपुर, ठाकुरद्वारा आदि स्थानों पर नशेड़ियों को सप्लाई करता था, कल भी वह इस चरस को काशीपुर में बेचने आ रहा था। इस बरामदा चरस की कुल बाजारू कीमत करीब 10,0000/- रू० (एक लाख रू०) है। अभियुक्त से भारी मात्रा में चरस बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कुण्डा पर मु०- FIR NO. 179/2022 धारा- 08/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पूर्व में भी दिनांक- 04/07/2022 को थाना कुण्डा पुलिस द्वारा अभियुक्त मौ० आसिफ पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी ग्राम- बेरखेड़ा ,थाना स्योहारा, जनपद- बिजनौर (उत्तर प्रदेश) को भी भारी मात्रा में नशे की कुल 9072 गोलियों के साथ और दिनांक- 12/07/202 को अभियुक्त चन्द्रपाल पुत्र राम प्रसाद, निवासी ग्राम- बाबरखेड़ा थाना कुण्डा ,जनपद ऊधमसिंह नगर को 160 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
कदीर अहमद पुत्र कबीर अहमद, निवासी ग्राम लोधीपुरा नायक, थाना टांडा, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) उम्र-45 वर्ष,
बरामद माल- 01 किग्रा चरस,
पुलिस टीम-
1-क्षेत्राधिकारी काशीपुर श्री वीर सिंह,
2-SO श्री प्रदीप नेगी
3-30नि0 मनोहर चन्द
4- कानि0 1158 मनोज जोशी,
5- कानि0 978 चन्दन सिंह ।

Mohd Nafeesसंपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com…

यात्री किराया बढ़ाकर सरकार ने फिर मारा तमाचा

काशीपुर-वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने कहा कि राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) के द्वारा यात्री वाहनों के किराए में 15 से 27% एवं…

वृक्षारोपण जीवन के लिए बहुत जरूरी दीपक बाली

वृक्षारोपण जीवन के लिए बहुत जरूरी दीपक बाली काशीपुर । भाजपा नेता दीपक बाली ने कहां है कि पेड़ पृथ्वी की सुंदरता ही नहीं बल्कि जीवन दायक भी है ,अतः…

मौसम की पहली बारिश ने निगम की पोल खोली : सरस्वती

काशीपुर- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने आरोप लगाते हुए कहा कि मौसम की पहली ही बारिश में नगर निगम प्रशासन की पोल…

कोमी एकता की मिसाल पेश कर मनाए बकरा ईद का त्योहार इन्तजार हुसैन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष इन्तजार हुसैन ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा ही की मुस्लिम भाई से गुजारिश है की किसी भी सार्वजनिक अथवा प्रतिबंधित स्थानों पर कुर्बानी न करे इससे शहर का माहोल खराब होता है हमे भाई चारे के साथ कोमी एकता की मिसाल कायम करते हुए परदे में अथवा घर में ही कुर्बानी करे प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी बिल्कुल नहीं करे कुर्बानी की वीडियो फोटो सोसल मीडिया पर पोस्ट न करे उन्होंने यह भी कहा की अल्लाह की रजा के लिए मुस्लिम समाज के लोग कुर्बानी का फर्ज अदा करेंगे हमे अपने पड़ोसी का भी येतराम करना हमारा फर्ज है साथ ही दूसरे धर्म के लोगों की भवनाओं का ख्याल रखते हुए इन्तजार हुसैन ने कुर्बानी का त्योहार मनाने के लिए जोर दिया है दूसरों के लिए अपनी ख्वाहिशात को कुर्बान करना इस त्योहार की पहचान है हजरत इब्राहीम (अ.) की सुन्नतों पर चलते हुए हम मुसलामानों पर कुर्बानी ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाए
कुर्बानी वाजिब है और सफ़ाई आधा ईमान है ऐसा ना हो हम एक वाजिब को पूरा करने में गंदगी फैला दें और अपने आधे ईमान से हाथ धो बैठें
इसलिए जहां हजारों रुपये कुर्बानी पर खर्च कर रहे हैं। वही चंद पैसे सफाई पर भी खर्च करें और खुद भी ख़ास ख्याल रखें किसी भी प्रकार की सामग्री नाली और सड़कों में ना डाले तभी हम स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनेंगे नगर निगम की गाड़ियां हर मोहल्ले में घूमेंगी और सफ़ाई की पूर्ण व्यवस्था रहेगी इन्तजार हुसैन प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड

Mohd Nafeesसंपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com…

विख्यात क्रिकेटर विराट कोहली के कोच द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित राजकुमार शर्मा का काशीपुर में भव्य स्वागत

रामनगर रोड स्थित अनन्या होटल के हाल में प्रेस से होते हुए विख्यात क्रिकेटर विराट कोहली के कोच द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित राजकुमार शर्मा ने कहां की विराट कोहली उनके…

काशीपुर। शहर में खुले कैफों में अवैध रूप से प्रेमी जोड़ों को मिलाने का ध्ांधा बदस्तुर जारी है। आज फिर पुलिस ने इन कैफो चालकों के लिखाफ अभियान चलाते हुए बाजपुर रोड स्थित एक मॉल में स्थित कैफे में छापामार कार्रवाई कर वहां से कई जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। वहीं अचानक हुई पुलिस की इस कार्यवाही से वहां मौजूद प्रेमी जोड़ों समेत कैफे में मौजूद संचालक व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बतादें कि पुलिस को लगातार नगर स्थित मॉल समेत अन्य स्थानों पर चल रहे कैफों में संचालकों द्वारा प्रेमी जोड़ों को प्राईवेसी देकर उन्हें मिलाने व इसके एवज में मोटी रकम एठनें की लगातार शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने इन कैफे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इसी के चलते आज कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी, महिला एसआई रूबी मौर्या ने भारी पुलिस बल के साथ बाजपुर रोड स्थित एक मॉल में चल रहे कैफे में छापामार कार्रवाई करते हुए कैफे से आपत्ति जनक स्थिति में करीब आधा दर्जन प्रेमी जोड़ों समेत मौके पर मौजूद एक कैफे कर्मचारी को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्यवाही से मौके पर हड़कंप मच गया तथा मॉल में चल रहे अन्य कैफों में मौजूद प्रेमी जोड़े पुलिस को देखकर वहां से खिसक लिए। वहीं कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी कैफे संचालक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बताया कि कार्रवाई की सूचना एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग प्रभारी बसंती आर्य को दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लायी जायेगी। यहां बतातें चलें कि पूर्व में भी इसी मॉल के साथ-साथ एक मॉल के अंदर पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए कई प्रेमी जोड़ों को हिरासत में लिया था तथा कैफें संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की गयी थी।

Mohd Nafeesसंपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर पहुंचकर किया छात्राओं को साइकिलों का वितरण

यहाँ रामनगर रोड स्थित होटल अनन्या में आयोजित रोटरी क्लब के द्वारा श्री कन्या योजना के तहत प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्राओं को साइकिलों का वितरण…