काशीपुर। कुमाऊं वैश्य महासभा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश चंद गुप्ता भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश चावला और जिला उपाध्यक्ष अमन बाली ने रामनगर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में श्री गुप्ता को पार्टी की सदस्यता दिलाई ।इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर आ चुका है । पाँच साल में तीन तीन मुख्यमंत्री बदल कर भाजपा ने उत्तराखंड को विकास से वंचित कर दिया जबकि आम आदमी पार्टी जो कहती है करके दिखाती है। उत्तराखंड भी दिल्ली की तरह विकास का मॉडल बने इसके निमित्त मैं भाजपा छोड़कर केजरीवाल जी की नीतियों में विश्वास रखते हुए आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ हूं।
काशीपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक बाली ने श्री गुप्ता के पार्टी में आने पर उनका स्वागत किया है और कहा है कि उनके साथ…
