अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही उत्तर प्रदेश की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. यूपी पुलिस ने साल 1983 से ही फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसे मथुरा के गोवर्धन थाने की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम रघुनाथ बताया जा रहा है. वह अब 59 साल का हो चला है. पुलिस के अनुसार वह नाम और पहचान बदल कर पिछले कई साल से गोवर्धन इलाके में रह रहा था. उसके खिलाफ अलीगढ़ जिले में लूट का मुकदमा दर्ज है

रघुनाथ की गिरफ्तारी की यह कार्रवाई अलीगढ़ से एक मुखबिर की सूचना पर की गई. रघुनाथ के खिलाफ मथुरा के नौझील थाने में साल 1983 में एक लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था. तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी. वह फरार चल रहा था.

मथुरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) क्राइम राधेश्याम राय ने बताया कि सूचना देने वाला रघुनाथ को 1983 में लूट की वारदात को अंजाम देने के पहले से जानता था. मुखबिर की सूचना के बाद पिछले दो महीने से रघुनाथ पर नजर रखी जा रही थी. वह अकेले ही रहता था.

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com