काशीपुर देश के अंदर महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं दहेज की मांग हो या फिर शादी के बाद दहेज का दबाव, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ हो या फिर जबरदस्ती दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं इन्हीं सब पर अंकुश लगाने के लिए मौलानाओं के साथ स्थानीय लोगों ने एक छोटी सी शुरुआत की है, जिस पर अब सियासी पारा भी बढ़ने लगा है। कोई इस शुरुआत को महिला के उत्पीड़न और आजादी पर अंकुश की बात कर रहा है तो कोई इस फैसले से महिलाओं की सुरक्षा की बात कर रहा है क्या है पूरा मामला देखे हमारी एक स्पेशल रिपोर्टविओ : भारत देश लोकतंत्र देश है और इस खूबसूरत लोकतंत्र देश में लोग अलग-अलग अपने धर्म को भी फॉलो करते हैं, और अपनी धार्मिक रीति-रिवाजों के हिसाब से अपना जीवन यापन भी करते हैं लेकिन सभी धर्मों में महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, छेड़छाड़ दुष्कर्म जैसी घटनाओं के साथ-साथ लड़की परिवार पर दहेज का दबाव बनाना और लाखों की शादी की करने मांग करना इन दिनों यह सब नॉर्मल सा हो चुका है इसी को रोकथाम के लिए जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मौलानाओं के साथ महिला की सुरक्षा को देखते हुए 28 बिंदुओं का फरमान जारी किया है और इस फरमान में लड़की के परिवार को दहेज ना देने के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिलाओं के खाने का अलग इंतजाम जैसे और भी महत्वपूर्ण बिंदु हैं और जो लड़का परिवार इन बिंदुओं से अलग होकर शादी करता है तो उसका जसपुर स्थानीय निवासियों के साथ मौलाना भी खुलकर विरोध करेंगे इस फैसले के बाद एक तरफ से सियासी पारा बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष सायरा बानो ने इस फरमान को तुगलकी फरमान बताया है और कहा है कि ये महिलाओं की आजादी पर हनन है। और वह इस मामले को आयोग में लेकर जायेगेबाइट : मुफ्ती मुकर्रम ….. इस्लामिक धर्मगुरुबाइट :- सायरा बानो …..राज्य महिला आयोग उपाध्यक्षविओ : तो दूसरी और इस फरमान को लेकर मुस्लिम महिलाओं में एक खुशी का माहौल बना हुआ है। महिलाओं का कहना है कि गरीब परिवार कर्जे में बनकर अपनी गरीब बेटियों की शादी करता है अब उसे इस्लामिक तरीके से शादी करनी पड़ेगी और कहीं ना कहीं उसका उत्पीड़न होने से बचेगा इस फैसले का स्वागत करते हुए मुस्लिम महिलाओं ने बताया की फरमान जसपुर के साथ-साथ पूरे भारत के अंदर होना चाहिए ताकि गरीब परिवार आसानी से अपनी बेटियों को विदा कर सकें, वही सायरा बानो के बयान पर मुस्लिम महिलाओं ने तीखे प्रहार करते हुए सायरा बानो को नसीहत दी है कि जिसे इस्लाम की जानकारी नहींवो इस्लाम छोड़ दें उन्हें सिर्फ पॉपुलर होने का शौक हैबाइट : सोनिया ………मुस्लिम महिलाविओ : जसपुर के हुई इस शुरुआत पर काफी राजनीति पार्टियां सहमत दिखाई दे रही है इस शुरुआत में राजनीति पार्टियों ने सहमति जताते हुए कहा कि बस कुछ बिंदुओं पर परिवर्तन होने की जरूरत है बाकी यह फरमान महिला की सुरक्षा, और समाज में चल रही भेज के नाम पर शोषण और कुरीतियां खत्म करने की शुरुआत है सभी ने राजनीति पार्टियों ने इस फैसले का स्वागत किया है बाइट : आबिद अली …. प्रदेश महासचिव…… कांग्रेसबाइट : समसुद्दीन पूर्व ……. चेयरमैन काशीपुरफाइनल विओ : महिलाओं की सुरक्षा और गरीब बेटियों की शादी के लिए फरमान तो जारी हो गया है। मुस्लिम समुदाय के साथ राजनीति पार्टियां भी इस फरमान का स्वागत करती हुई दिखाई दे रही हैं बस अब देखने वाली बात होगी के धरातल पर कितना कारगिल साबित होता है और महिलाओं के उत्पीड़न के मामले में कितनी कमी लाता है। साथ ही गरीब बेटियों की शादी में कितना महत्वपूर्ण रहने वाला है। 28 बिंदुओं फरमान ये तो आने वाला वक्त ही बताएग

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
