काशीपुर- भाजपा महिला मोर्चा के दो दिवसीय कार्यक्रम में शिरकत करने के लिये कोलकाता से काशीपुर पहुंची तूफानगंज की विधायक एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मालती रबा रॉय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि महिलाओं की 50% भागीदारी देश और प्रदेश की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है इसलिए महिलाओं को स्वावलंबी होना तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना नितांत आवश्यक है। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाजपुर रोड स्थित द्रोणा सागर परिसर में आयोजित योग साधना शिविर का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से रूबरू थी। उन्होंने पौराणिक शहर काशीपुर को बेहतर बताया। कहा कि भाजपा सरकार अकेले काशीपुर को नहीं वरन समूचे उत्तराखंड राज्य को विकास के पथ पर तेजी से आगे ले जाने के लिए सतत प्रयत्नशील है। उन्होंने माना कि राजकीय चिकित्सालय काशीपुर में सुविधाओं का अभाव है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कहा कि भविष्य में केंद्र व प्रदेश सरकार उत्तराखंड राज्य में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण पर बल दिया जाने को भी महत्वपूर्ण करा दिया। कहा कि काशीपुर आने का एकमात्र उद्देश्य भाजपा महिला मोर्चा के बूथ से लेकर जिले व प्रदेश स्तर तक के संगठन को मजबूत करना है। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि उन्होंने 4 विधानसभा क्षेत्र में प्रवास के दौरान संगठन से जुड़ी महिलाओं को सशक्त करने के लिए जरूरी रायशुमारी की। तहसील बाजपुर तथा तहसील गदरपुर में महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तूफानगंज की विधायिका ने प्रतिभाग करते हुए महिलाओं को टिप्स दे कर उनमें उर्जा का प्रवाह किया। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने जनजाति के परिवारों से भी मुलाकात की। इसके साथ ही क्षेत्र की आशा वर्कर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के अलावा वरिष्ठ महिलाओं ने वोटरों से भी मिलकर उनका पक्ष जाना। वही जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा काशीपुर उमा जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी चुनाव का इंतजार नहीं करती उसकी तैयारियां पहले से ही होती हैं । भाजपा सरकार मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यकाल लोगों के लिए एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही महिलाओं को बूथ वाइज नियुक्त किया जाएगा और घर घर जाकर उनको जोड़ा जाएगा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com