काशीपुर । आज काशीपुर नगर के समस्त कांग्रेश कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की विजय पताका लहराने पर यहां पर खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिष्ठान वितरित किए और जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़े। इस दौरान काशीपुर के कांग्रेसियों में भी भारी खुशी देखी गई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान ने सबसे पहले केंद्र के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहां की कर्नाटक की जीत विकास की जीत है। मीडिया से मुखातिब अरुण चौहान ने कहा कि कर्नाटक की जनता को धन्यवाद देते हुए कर्नाटक में 136 से ज्यादा सीटों के साथ कांग्रेस सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव मैं यह परिणाम लोकसभा चुनाव के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत है। वहीं कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी रहे एनसी बाबा ने कहा कि कर्नाटक के लोग बदलाव चाहते थे क्योंकि वे भाजपा सरकार से तंग आ चुके थे। उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने फिरकापरस्तों को जवाब देकर यह संदेश दिया है कि कोई भी इनके बहकावे में न आये। दौरान महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि आज पूरे देश में बढ़ती महंगाई से जनता कराह रही है। युवा रोजगार के लिए तरस रहे हैं। विकास धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। चुनाव के दौरान जुमलेबाजी कर जनता को गुमराह करने वालों को जनता पहचान गई है। साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शफीक अहमद अंसारी ने कहा कि जनता जान व समझ रही है कि मंहगाई पर काबू कांग्रेस ही कर सकती है। रोजगार देने के साथ ही विकास की अविरल धारा बहाने में भी कांग्रेस ही सक्षम है। कांग्रेस के पास ठोस नीतियां हैं, जबकि जुमलेबाजों के पास जुमलों की किताब के अलावा कुछ भी नहीं है। कांग्रेसी नेत्री अलका पाल ने कहा है कि कर्नाटक मैं 40% कमीशन खोरो की सरकार कर्नाटक की जनता ने नेस्तनाबूद कर दी है आने वाला समय उत्तराखंड का है जब कॉन्ग्रेस प्रचंड बहुमत से यहां भी कांग्रेस की सरकार बनाएगी और भाजपा की सरकार को जनता उखाड़ फेंकने में कामयाब रहेगी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
