पन्तनगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर के कुलपति सचिवालय प्रशासनिक भवन सभागार पहुंचकर विधान सभा क्षेत्र लालकुआं, भीमताल, नैनीताल, कालाढूंगी, काशीपुर, गदरपुर, रूदपर विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की।सभी विधायकों ने सचिवालय से बाहर पहली बार इस प्रकार की समीक्षा बैठक आयोजित कराने पर जिसमें शासन के आला अधिकारी भी शामिल रहे हों, पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सरकार समस्याओं के निस्तारण हेतु सरलीकरण, समाधान, निस्तारण के मंत्र पर कार्य कर ही है। उन्होंने कहा कि विकास दीर्घकाल तक चलने वाली सतत् प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को समयबद्धता, पारदर्शिता तथा गुणवत्ता से पूर्ण किया जाये। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बैठक से कार्य व्यवहार एवं संस्कृति से समस्याओं का त्वरित गति से व अधिक से अधिक हल निकल सकेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनभावनाओं एवं जन अपेक्षाओं को पूरा करने में तत्परता से कार्य करें। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आगामी मानसून देखते हुए शीघ्रता से रिवर ट्रेनिंग कार्य कराने की बात कही, जिस पर सचिव खनन ने रिवर ट्रेनिंग कार्य में आ रही दिक्कतों तथा हाईकोर्ट के आदेशों के बारे में जानकारी दी। सीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि आपदा के दृष्टिगत रखते हुए सर्वोच्च न्यायालय में जाया जाए और आपदा के दृष्टिगत प्रभावी तरीके से सरकार का पक्ष रखा जाये। सीएम धामी ने कहा कि किच्छा में एम्स के सैटेलाइट सेंटर स्थापना हेतु सभी औपचारिकता पूरी कर ली गई हैं, शीघ्र ही भूमि पूजन कराते हुए काम शुरू किया जायेगा। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि विभिन्न कारणों से मेडिकल कॉलेज कार्य में विलम्ब हो चुका है, कार्य में तेजी लाकर कार्य को पूरा किया जाये। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में जाम, ड्रैनेज सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु हल्द्वानी के लिए स्वीकृत 2200 करोड़ की धनराशि का समयबद्धता से उपयोग किया जाये ताकि विभिन्न समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मानसून काल (आपदा का समय) आने वाला है। उन्होंने कहा कि मानसून काल में नदी नाले पानी के बहाव के कारण अपना रास्ता भी बदल लेते है। उन्होंने किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए आईआरएस की टीमों को 24 घण्टे संक्रिय रखने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि मानसून काल में किसी प्रकार की बीमारी न फैले, इसके लिए अभी से समुचित प्रबन्धन कर लिया जाए। उन्होंने लम्पी वायरस के प्रति भी सावधानी बरने के निर्देश सम्बन्धित विभागों को दिये। जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन के दौरान रोड खुदाई कार्य करने तथा रोड को खुदाई के बाद लम्बे समय तक ऐंसे ही छोड़ने की शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता से चिन्ता व्यक्त करते हुए जल संस्थान, पेयजल निगम तथा लोनिवि के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए शीघ्रता से कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने ऐंसे क्षेत्रों जहां पर जेजेएम में पानी की टंकी लग चुकी हैं परन्तु अभी तक टंकी में पानी नहीं पहुॅचा है, उन क्षेत्रों भी द्रुतगति से कार्य पूरा करते हुए पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि छोटे-छोटे कार्यालयों से भ्रष्टाचार की शिकायत आती हैं, सभी कार्यालयों में भ्रष्टाचार रोकने हेतु जारी 1064 नम्बर का बोर्ड लगाकर नम्बर को जनता के सामने दर्शाया जाये। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र स्कूलों में बनाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक पेंशन यथा-वृद्धा वस्था, विधवा आदि पेंशने जून माह से प्रत्येक माह के एक तारीख को खाते में ट्रान्सफर करने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य आदर्श राज्य बने तथा विधानसभाएं आदर्श विधानसभाएं हो,इसके लिए सभी को आपसी समन्वय से कार्य करना होगा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र जसपुर के तीरथपुर में हाईस्कूल उच्चीकरण हेतु कार्यवाही करने के निर्देश डीजी विद्यालयीय शिक्षा को दिये। आज की बैठक में अलग नजारा तब देखने को मिला जब बैठक के अंत में मुख्यमंत्री ने समापन संबोधन शुरू किया।मुख्यमंत्री ने अंत में बोलते हुए सभी मा०विधायकों और मंत्रियों द्वारा बताई गई एक-एक योजना और समस्या/सुझाव को क्रमवार कंठस्थ कर के बिना पढ़े बता दिया।मुख्यमंत्री की इस बात कि सभी ने सराहना की कि उन्होंने इतनी गंभीरता और तल्लीनता से सभी बातों को सुना। लालकुआ विधायक मोहन बिष्ट की खत्तों, आवार पशुओ, खनन के करण सड़कों के खराब होने, कम वोल्टेज की समस्या वाले नलकूपों पर स्टेबिलाइजर लगवाने, इन्द्रा नगर नाले के गन्दे पानी से छुटकारा आदि से सम्बन्धित समस्या रखी जिस पर श्री धामी ने कहा कि खत्तों से सम्बन्धित समस्या निस्तारण हेतु कैबीनेट की सबकमेटी बनाई गई है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि वन अधिकार के अन्तर्गत पात्रों को अधिकार दिये जाये। उन्होंने वन खत्तों को राजस्व विभाग में बदलने हेतु न्याय विभाग से परीक्षण कराने के निर्देश सम्बन्धित सचिव को दिये। श्री धामीन ने नाबार्ड के माध्यम से नलकूपो पर स्टेबलाईजर लगवाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दियें। उन्होंने कहा कि आगामी कैबीनेट बैठक में गौवंशीय निमावली लाई जा रही है जिसमें गौशाला मिर्नाण हेतु लीज पर भूमि आवंटन का अधिकार जिलाधिकारी को दिया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने खनन क्षेत्र की सड़को को सही करने हेतु खनिज न्यास फण्ड का उपयोग करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिये। काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने नहर कवर करते हुए बायपास निर्माण कराने, रोडवेज स्टेशन शिफ्ट कराने, पार्किंग की समस्या आदि के बारे में बताया। जिस पर मुख्यमंत्री ने बायपास निर्माण कार्य राज्य योजना में रखने के निर्देश सिंचाई विभाग को दिये, उन्होंने रोडवेज स्टेशन शिफ्टिंग हेतु कार्यवाही करने के निर्देश सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी को दिये। पार्किंग के विषय में जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने बताया कि एसपी ऑफिस के पास 300 वाहनों की पार्किंग हेतु लैण्ड प्रस्ताव राजस्व विभाग को भेजा गया है, जिस पर मुख्यमंत्री ने डीपीआर आवास विभाग को प्रेषित करने के निर्देश देते हुए कहा कि लैण्ड ट्रान्सफर तथा डीपीआर की कार्यवाही समानान्तर की जाये ताकि पार्किंक निर्माण कार्य जल्दी शुरू हो सके।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
