काशीपुर । कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार विकासखण्ड कार्यालय पहुॅचकर 3538.38 लाख रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलांयास किया।उन्होंने इस दौरान जन-समस्याएं भी सुनी तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। उन्होंने जन समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन-समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने द्रोणासार सौन्दर्यकरण येाजना, तथा वित्तीय वर्ष 2022–2023 में सिंचाई तथा लोक निर्माण आदि विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत में भी अब दो से अधिक संतान वाले लोग चुनाव लड़ सकते हैं, इसके लिए सरकार ने कटऑफ डेट तय कर ली है। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई 2019 से पहले जिन लोगों की दो से अधिक सन्तान हैं वे भी अब पंचायत चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेयर की तरह ही ब्लॉक प्रमुख तथा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कराने का अधिकार राज्यों को देने की मांग केन्द्र से की गई है ताकि राज्य में ब्लॉक प्रमुख तथा जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव भी प्रत्यक्ष रूप से हो सके। उन्होंने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायतों के सषक्तिकरण हेतु 242 करोड़ की धनराषि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार जन-समस्याओं के निस्तारण हेतु प्राथमिकता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार समस्याओं के निस्तारण हेतु सरलीकरण, समाधान, एवं निस्तारण के मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़कों को गड्डा मुक्त करने हेतु लोक निर्माण विभाग एक एप बना रहा है, जिसमें कोई भी व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से देषान्तरीय स्थिति के साथ गड्डे की फोटो अपलोड कर सकता है जोकि सीधे लोनिवि को प्राप्त होगी और लोक निर्माण विभाग उस शिकायत पर कार्यवाही करते हुए गड्डा मुक्त करके फोटो अपलोड करेगा जोकि षिकायतकर्ता को भी प्राप्त होगी। इस दौरान प्रमुख समस्याओं में ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने पंचायतीराज विभाग स्वीकृत कॉमन सर्विस सेंटरों के लिए पंचायतों में भवन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की, जिस पर श्री महाराज ने कहा कि मामले का संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही की जाएगी। निशा चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत आवास निर्माण की मांग की, जिस पर श्री महाराज ने उप जिलाधिकारी को पीएम आवास योजना में पात्रता चयन की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराने तथा सर्वे के आधार पर प्राथमिकता से षामिल करने के निर्देश दिये। राकेष ने महेषपुरा में एनएच के पास नलकूप को दोबारा षुरू कराने की मांग की, जिस पर महाराज ने नलकूप विभाग के अधिकारियों को नलकूप चालू करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। मिस्सरवाला के ग्राम प्रधान तसलीम अहमद ने शमशान घाट, नाले, तालाब आदि सरकारी सम्पत्तियों को कब्जामुक्त कराने की मांग की, जिस पर उप जिलाधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण वाले स्थानों को चिन्हित कर लिया गया है तथा चिन्हित स्थानों से अतिक्रमण हटाने हेतु कार्य योजना भी तैयार की गई जिसकी समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा स्वयं की जा रही है और शीघ्र ही अवैध कब्जों को हटाया जायेगा। सरफराज चौधरी ने बैलजुड़ी में ग्राम पंचायत की जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की जिस पर उप जिलाधिकारी ने बताया कि गांव चकबन्दी के अधीन है, कार्यवाही जल्दी की जायेगी। जिला पंचायत सदस्य हरदेव सिंह ने विधानसभा क्षेत्र काशीपुर तथा बाजपुर को जोड़ने वाली सड़क का डामरीकरण करने की मांग की, जिस पर श्री महाराज ने कहा कि स्थानीय विधायक श्री चीका के साथ रोड का निरीक्षण किया गया है और विधायक की आख्यानुसार शीघ्र की रोड निर्माण हेतु कार्यवाही की जायेगी। किशन गुप्ता ने चैती चौराहे के पास क्षतिग्रस्त पुलिया को सही कराने एवं पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की, जिस पर अधिषासी अभियंता लोनिवि द्वारा बताया गया कि पुनः टैण्डर किया गया है, कार्य षीघ्र ही शुरू करा दिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य व्यक्तियों द्वारा भी मा.मंत्री जी के सामने समस्याएं रखी गई। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न देकर माननीय मंत्री जी का जोरदार स्वागत किया गया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com