कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक कंबाईंड हायर सेकेंड्री (10+2) एग्जाम 2023 का आयोजन 2 अगस्त से 22 अगस्त के बीच विभिन्न घोषित तारीखों पर किया जाना निर्धारित किया गया है। मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC व CBN) एग्जाम 2023 को सितंबर माह की विभिन्न घोषित तारीखों पर 1 से 29 सितंबर के बीच आयोजित होना है। दूसरी तरफ, स्टाफ सेलेक्शन कमीशन दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस में सब-इंस्पेक्टर एग्जाम 2023 का आयोजन 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2023 तक किए जाने की घोषणा की है। इन तीनों ही भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लाखों उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर डाउनलोड कर सकते हैं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
