फरार चल रहे आरोपी अमृतपाल का उत्तराखंड की तरफ रुख करने के मिले इनपुट। तथा नेपाल सीमा से जुड़ा होने के कारण उधम सिंह नगर जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिले में विभिन्न स्थानों पर पुलिस के द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।फरार चल रहे आरोपी अमृतपाल और उसके साथियों को आश्रय देने वालों पर होगी कार्रवाई इसी के तहत उच्चाधिकारियों के आदेश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने कुंडेश्वरी चौकी पुलिस व ग्राम चौकीदारों के द्वारा फ्लैग मार्च कुंडेश्वरी व गुलजारपुर क्षेत्र में किया गया तथा लाउडस्पीकर से उद्घोषणा की गई। जिसमें पंजाब पुलिस से फरार चल रहे आरोपी अमृतपाल और उसके साथी पपलप्रीत हरप्रीत हरजीत व अन्य के संबंध में सूचना क्षेत्र के लोगों को दी गई तथा सभी लोगों को अवगत कराया गया कि उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पंजाब पुलिस में संगीन धाराओं में अपराध पंजीकृत है। उपरोक्त व्यक्ति पंजाब पुलिस के मोस्ट वांटेड अपराधी हैं। सभी से अनुरोध किया गया कि उपरोक्त व्यक्तियों को किसी भी प्रकार का आश्रय या आर्थिक सहयोग उपलब्ध नहीं कराया जाए। यदि कोई भी व्यक्ति उपरोक्त व्यक्तियों को किसी प्रकार का सहयोग प्रदान करते उनको आश्रय उपलब्ध कराते हुए पाया जाएगा तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के संबंध में अवगत कराया गया। साथ ही उपरोक्त व्यक्तियों से जुड़े किसी भी सोशल अकाउंट को फोलो ना करने के संबंध में बताया गया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com