बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बाद रैपर रफ्तार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। धीरे-धीरे यह वायरस लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। शूटिंग शुरू हो गई है। लोग एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट में आ रहे हैं। हालांकि, शूटिंग के दौरान सभी सावधानियां बरतीं जा रही हैं। खबर कंफर्म करते हुए रफ्तार कहते हैं कि शायद कोई गलती हो गई है क्योंकि मैं तो फिट और फाइन हूं। फैन्स संग रफ्तार ने यह खबर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए की।
रफ्तार लिखते हैं कि बीएमसी ने उन्हें घर पर आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। रफ्तार आगे लिखते हैं कि मैं आप सभी के साथ एक ताजा अपडेट शेयर करना चाहता हूं। मैं रोडीज में जा रहा था, उससे पहले मुझे अपना कोविड-19 टेस्ट कराना था। पहले दो टेस्ट में मैं नेगेटिव आया, लेकिन आज जब मैंने टेस्ट कराया तो मैं पॉजिटिव पाया गया। बीएमसी ने मुझे घर पर आइसोलेशन में रहने के लिए कहा है। इसलिए मैं घर पर हूं। रफ्तार कहते हैं कि मैं एक बार और खुद का टेस्ट कराऊंगा क्योंकि मुझे लगता है कि कोई गलती हुई है। मैं एकदम फिट और फाइन हूं। मुझे नहीं लगता कि यह बीमारी मुझे लगी है क्योंकि मेरे अंदर कोई लक्षण नहीं हैं। लेकिन हां, क्योंकि यह मेरा फर्ज है इसलिए मैं आइसोलेट हो रहा हूं। मेरी आप लोग चिंता न करें। मैं जल्द स्वस्थ हो जाऊंगा। मैं अपना ध्यान रखूंगा, आप लोग भी अपना ख्याल रखें।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
