काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम में सामाजिक,, राजनैतिक व धार्मिक एवं ,,खेल आदि के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली अग्रणी महिलाओं को स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती रेखा कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, जिला अध्यक्ष उमा जोशी एवं काशीपुर जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा उपस्थित रहे। आज कार्यक्रम के दौरान एक रिसोर्ट में महिलाओं से खचाखच भरा पंडाल यह साबित कर रहा था कि वास्तव में यह कार्यक्रम एक ऐतिहासिक कार्यक्रम साबित हो रहा है। जिसमें दूरदराज से आई महिलाओं का भी महिला मोर्चा ने स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र में अन्य प्रकार से कार्य किए महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पुरस्कार पाने वाली महिलाओं के चेहरे खिल उठे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जिस तरीके से महिलाओं के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर है उससे महिलाओं के और हौसले बड़े हैं, इसी के साथ ही कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथि गणों ने राष्ट्रीय गान भी गाया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने महिला मोर्चा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com