प्राइवेट अस्पतालों में अब कोरोना की जांच 1600 रुपये में होगी। लोगों की सहूलियत के लिए सरकार ने टेस्ट की दरों में कटौती की है। अब से पहले यह जांच 2400 रुपये में हो रही थी। जबकि शुरू के महीनों में इसके लिए 4500 रुपये निर्धारित किए गए थे। अब तीसरी बार इस जांच की दरे कम की गई हैं।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से अधिकृत की जांच प्रयोगशालाओं में संदिग्ध मरीज अब 1600 रुपये देकर अपना आरटी-पीसीआर टेस्ट करवा सकेंगे। हालांकि स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में ऐसी प्राइवेट प्रयोगशालाएं नहीं है। लेकिन कुछ प्रमुख प्रयोगशालाओं के कलेक्शन सेंटर प्राइवेट अस्पतालों में बने हुए हैं। जबकि ईएसआईसी समेत सरकारी अस्पतालों में कोरोना जांच की सुविधा पूरी तरह से निशुल्क है।
स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में सरकारी अस्पतालों में लिए गए कोरोना नमूनों की ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और दूसरा केंद्र सरकार की लैब में की जाती है। इन दोनों स्थानों पर आटीपीसीआर तकनीक से जांच होती है, जिसकी रिपोर्ट अगले दिन या फिर एक दो दिन में आती है। जबकि रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट तुरंत मिलती है। अगर जांच नमूने अधिक लिए गए और जांच नमूने प्राइवेट लैब में भेजे गए तो भुगतान सरकार करेगी। इसके अलावा बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां को सोनीपत, पानीपत, जींद, फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत आठ जिलों के नमूनों की आरटीपीसीआर से कोरोना की जांच का केंद्र बनाया गया था।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
