बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा और हल्द्वानी के प्राचार्य से दूरभाष के माध्यम से वार्ता की गई जिसमें उनके द्वारा बताया कि बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़ संचालन के लिए मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा व हल्द्वानी से आने वाला सामान रविवार तक पिथौरागढ़ पहुंच जाएगा। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा प्राचार्य द्वारा बताया गया कि शीघ्र में बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़ के लिए नर्स स्टाफ उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध कराने के संबंध में स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार जी से भी दूरभाष पर वार्ता की गई। जिलाधिकारी के समक्ष बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़ में पानी, बिजली, पम्प, एसटीपी, फायर, मेडिकल ऑक्सीजन आदि के संचालन व रख-रखाव के लिए ऑपरेटर की मांग की गई जिसको उपलब्ध कराने के संबंध में प्राचार्य बेस चिकित्सालय को आश्वस्त किया।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा आवासीय अभियंता ऐश्वर्य शर्मा और जल संस्थान ईई सुरेश जोशी को बेस चिकित्सालय में जल आपूर्ति की समस्याओं का निवारण करने के निर्देश दिए गए।
उक्त बैठक में सीएमओ चिकित्सा विभाग, सीएमएस चिकित्सा विभाग, प्राचार्य देश चिकित्सालय

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
