एसपी सिटी स्वतंत्र सिंह का का कहना है कि आरोपी का नाम साजन है। उसके पास से चार पव्वे मिले हैं। आरोपी हरकी पैड़ी क्षेत्र में ही रहता है। पुलिस ने उसका आबकारी अधिनियम में तहत चालान किया है। हरिद्वार में मंगलवार को हरकी पैड़ी पर एक व्यक्ति के साधु के भेष में शराब बेचने का मामला सामने आया है। लोगों ने जब बाबा के पास कपड़े के बैग में शराब रखी देखी तो उसे पकड़ लिया। बैग में शराब की बोतलें देख लोगों का पारा चढ़ गया। लोगों ने उसे पकड़कर धुनाई कर दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। एसपी सिटी स्वतंत्र सिंह का कहना है कि आरोपी का नाम साजन है। उसके पास से चार पव्वे मिले हैं। शराब जब्त कर ली गई है।आरोपी हरकी पैड़ी क्षेत्र में ही रहता है। पुलिस ने उसका आबकारी अधिनियम में तहत चालान किया है। बता दें कि हरिद्वार में शराब बेचना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। लेकिन इसके बाद भी लोग चोरी छिपे ये काम करते हैं। जिसके चलते इससे पहले भी यहां इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
