भारत तेल कंपनियों की ओर से मंगलवार को पेट्रोल- डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं देखने को मिला है। बड़े महानगरों में दाम जस के तस बने हुए हैं। हालांकि, कुछ शहरों में ढुलाई की लागत और अन्य कारणों से मामूली बदलाव देखने को मिला है।
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 89.62 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
लखनऊ और पटना में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
- लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।
- पटना में पेट्रोल 107.47 रुपये और डीजल 94.25 रुपये प्रति लीटर है।
- जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर है।
- नोएडा में पेट्रोल 96.76 रुपये और डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर है।
- गुरुग्राम में पेट्रोल 96.89 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।
- भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.01 रुपये और डीजल 94.58 रुपये प्रति लीटर है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
