काशीपुर भर्ती घोटाले की तपिश धामी सरकार पर अभी कम भी नहीं हो पाई थी कि अब बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज होना भारतीय जनता पार्टी और धामी सरकार पर भारी पड़ता जा रहा है। कांग्रेस इन दोनों मुद्दों को भुनाते हुए बीजेपी को घेर कर सीबीआई जांच की मांग कर रही है आज इस मामले में काशीपुर के महाराणा प्रताप चोक पर जबरजस्त धरना प्रर्दशन कर धामी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों में शामिल कांग्रेस के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट कहा कि दोनों मुद्दों पर कांग्रेसी अब शांत होने वाली नहीं है धामी सरकार को इस पर सीबीआई जांच लानी ही होगी अगर मामले पर सीबीआई जांच नहीं बिठाई गई तो हम इससे भी ज्यादा उग्र होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ और ज्यादा उग्र होंगे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
