काशीपुर रोटरी क्लब ऑफ 1 फरवरी से अपने 04 सी.एस.आर. प्रोजेक्टस को नगर की विभिन्न संस्थाओं को समर्पित करने जा रहा है। इस संदर्भ में रोटरी क्लब काशीपुर के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पवन अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि चारों सी.एस.आर. प्रोजेक्टस का उद्घाटन चेन्नई से पधारे रोटरी अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर ए.एस. वेंकटेश मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे।रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर एक वृहद उद्घाटन समारोह का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वर्तमान मंडल अध्यक्ष रोटेरियन श्री पवन अग्रवाल एवं मंडल की प्रथम महिला श्रीमती प्राची अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।
क्लब द्वारा 04 प्रोजेक्टस काशी विश्वनाथ टेक्सटाईल मिल प्रा. लि. गलवालिया इस्पात उद्योग प्राइवेट लिमिटेड के.वी.एस प्रीमियर फाउंडेशन एवं नैनी पेपर्स लिमिटेड के.सी.एस.आर. फंड से पूर्ण कराए गए हैं यह प्रोजेक्टस रोटरी फाउंडेशन इंडिया के निर्धारित मापदंडों के आधार पर किए गए हैं इन प्रोजेक्टस के लाभार्थी संस्थाएं हैं- एल.डी. भटट राजकीय चिकित्सालय काशीपुर,विद्या भारती काशीपुर क्षेत्र के अंतर्गत 8 विद्यालय एवं काशीपुर क्षेत्र के 3 सरकारी विद्यालय इन 4 प्रोजेक्ट में लगभग 1.57 करोड़ का व्यय किया जाएगा बता दे 1 फरवरी के कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार अग्रवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष शरत चंद्रा कार्यक्रम संयोजक राज मेहरोत्रा रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर के अध्यक्ष राजीव खरबंदा एवं सचिव उदित अग्रवाल उपस्थित रहेंगे

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com