काशीपुर नागपुर की अंधविश्वास उन्मूलन संस्था के द्वारा बागेश्वर धाम सरकार अर्थात पंडित धीरेंद्र शास्त्री के विरुद्ध जब से चैलेंज की बात कही गई है। देशभर में श्री बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के शिष्य व हिन्दू संगठनों में नाराज़गी देखने को मिलने लगी है। और देश के अंदर जगह-जगह धरना प्रदर्शन हुए। उसी कड़ी में जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में आज विशाल रैली का आगाज़ हुआ जिसमें सैकड़ों की तादाद में हिंदूवादी संगठनों के साथ भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी भी शामिल रहे, रैली के अंदर जमकर जय श्रीराम के नारे लगाए गए साथ ही रैली को काशीपुर के मुख्य बाज़ार में घुमाया गया। बागेश्वर धाम सरकार के खिलाफ़ टिप्पणी करने वालो के खिलाफ़ आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही रैली के माध्यम से चेतावनी दी गई कि सनातन धर्म के खिलाफ़ यदि अब कोई भी टिप्पणी की गई तो कोई भी सनातनी शांत नहीं बैठेगा

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
