काशीपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पिछले काफी लंबे समय से अज्ञात चोरों द्वारा दोपहिया वाहन चोरियों को लेकर पुलिस व जनता काफी हद तक परेशान थी। इसी की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस को निर्देशित किया की सीसीटीवी कैमरे की मदद से इन चोरों को गिरफ्त में लाया जाए। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह और सीओ वंदना वर्मा के संयुक्त निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और उन्होंने एक वाहन चोर को बाइक समेत धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर तीन अन्य और मोटरसाइकिल कुंडेश्वरी रोड स्थित एक झोपड़ी के बरामद कराई । पूछताछ के दौरान पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम अब्बास पुत्र छोटू निवासी भरतपुर टांडा जिला मुरादाबाद बताया । आज कोतवाली परिसर में घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति नशे की पूर्ति करने के लिए चोरियों को अंजाम देता था। आज पुलिस ने इस व्यक्ति से चार मोटरसाइकिलें चोरी की बरामद की हैं। पुलिस इस व्यक्ति के अपराधिक इतिहास खंगालने में लगी हुई है। फिलहाल पुलिस ने उक्त व्यक्ति को न्यायालय के समक्ष पेश किया है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com