काशीपुर शाहरुख खान की आगामी 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग…’ को लेकर हुए विवाद में उलझ गया था जिस पर भाजपा नेता और हिंदूवादी संगठनों ने फिल्म का जमकर विरोध किया और फिल्म रिलीज ने करने की मांग की , फिल्म को लेकर उठे विवादो के बीच फिल्म पठान सेंसर बोर्ड ने फिल्म में बदलाव करने का फैसला लिया नियमों के तहत फिल्म में बदलाव भी किया गया और जिसके बाद फिल्म रिलीज करने की परमिशन दे दी। लेकिन फिर भी फिल्म को लेकर कुछ नेताओं का विरोध भी देखा जा रहा है। काशीपुर में भाजपा के दो दिग्गज नेताओं में अलग-अलग राय देखी जा रही है। जहां आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ हाल ही में भाजपा का दामन थामने वाले दीपक वाली फिल्म का विरोध करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तो दूसरी ओर भाजपा के दिग्गज नेता माने जाने वाले राम मेहरोत्रा फिल्म के फेवर में बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर दीपक वाली के लिए राम मेहरोत्रा ने खुलकर तो कुछ कहा नहीं पर इशारों इशारों में जो कुछ कहा वह किसी तीखे प्रहारो से कम नहीं। राम मेहरोत्रा का कहना है कि दीपक वाली पार्टी में अभी नए नए ज्वाइन हुए हैं। में पार्टी का बहुत पुराना वफादार सिपाही हूं। फिल्म में जो परेशानी थी उसको सेंसर बोर्ड ने ठीक कर दिया है और फिल्म के विरोध में भाजपा संगठन नहीं है। जिसका भी है अपना पर्सनल विरोध है। दीपक वाली ने अपनी खुद की एक मूवी बनाई थी दाल में कुछ काला और इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर वीना मलिक से रोल कराया गया था उस टाइम पाकिस्तान का देश के अंदर काफी विरोध था इतना ही नहीं दीपक बाली पर तंज कसते हुए राम मल्होत्रा ने कहा कि दाल में कुछ काला ना तो देश भक्ति मूवी थी और उस फिल्म में पठान से ज्यादा अश्लीलता भरे सीन थे पठान मूवी एक देश भक्ति फिल्म है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com