काशीपुर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटवारी पेपर लीक मामले में भारतीय जनता पार्टी व मुख्यमंत्री का पुतला फूंका युवा कांग्रेस
कार्यकर्ताओं का कहना है कि
उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी की धामी सरकार पूरी तरीके से भ्रष्ट सरकार हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार बड़े-बड़े न जाने कितने घोटाले कर चुकी होगी !! जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से हर भर्ती में घोटाले हो रहे हैं
युवाओं के भविष्य से लगातार यह सरकार खिलवाड़ कर रही है। अब ताजातरीनं पटवारी
परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया है जिसमें न जाने कितने बीजेपी के
लोग शामिल होंगे जैसे कि पूर्व में यूके ट्रिपल एससी परीक्षा में 43 लोग जेल में बंद हैं । सरकार पूरी तरह से इन भर्तियों को युवाओं के लिए नहीं केवल अपने
व्यक्तिगत लाभ के लिए करा रही है युवा कांग्रेस ने पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले में
सीबीआई जांच की मांग की है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
