काशीपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी के निर्देश में चलाएं जा रहा है संदिग्ध नशेड़ीओ अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस को निर्देशित किया की ऐसे व्यक्तियों की धरपकड़ की जाए। इसी क्रम में कटोराताल चौकी इंचार्ज नवीन बुधनी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया । जिसमें चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में चोरी की योजना बनाते 4 लोगों को पुलिस ने धर दबोचा । जामा तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अलग-अलग चार चाकू बरामद हुए हैं। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने अपने नाम मुस्तकीम निवासी बैलजोड़ी, सलमान निवासी गड्ढा कॉलोनी, फिरोज निवासी गड्ढा कॉलोनी, और नाजिम निवासी गद्दा कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया। आज घटना का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने बताया कि इस तरीके के नशेड़ी प्रवृत्ति के लोग अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए इस तरीके की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस पूरी तरीके से इन नशेड़ी टाइप लोगों के इतिहास खंगालने में लगी हुई है । फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com